भजन संहिता 121
121
यहोवा हमारा रक्षक
यात्रा का गीत।
1मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा;
मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
2मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलेगी,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
3वह तेरे पैर को फिसलने न देगा;
तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।
4देख, इस्राएल का रक्षक न तो ऊँघेगा,
और न सोएगा।
5यहोवा तेरा रक्षक है;
यहोवा तेरे दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
6न तो दिन को धूप से,
और न रात को चाँदनी से
तेरी कुछ हानि होगी।
7यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा;
वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
8यहोवा तेरे आने-जाने में
अब से लेकर सदा तक
तेरी रक्षा करता रहेगा।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 121: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative