भजन संहिता 123
123
परमेश्वर की दया के लिए प्रार्थना
यात्रा का गीत।
1हे स्वर्ग में विराजमान,
मैं अपनी आँखें तेरी ओर उठाता हूँ!
2देख, जैसे दासों की आँखें अपने स्वामी के हाथ की ओर,
और दासियों की आँखें अपनी स्वामिनी के
हाथ की ओर लगी रहती हैं,
वैसे ही हमारी आँखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर
उस समय तक लगी रहेंगी,
जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।
3हम पर अनुग्रह कर,
हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर,
क्योंकि हमने बहुत अपमान सह लिया है।
4हमारा मन अभिमानी लोगों के ठट्ठों से,
और अहंकारियों के अपमान से भर चुका है।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 123: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative