Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 120

120
सत्य और शांति के लिए प्रार्थना
यात्रा का गीत।
1मैंने संकट के समय यहोवा को पुकारा,
और उसने मुझे उत्तर दिया।
2हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से
और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
3हे छली जीभ, तुझे क्या दिया जाए,
तथा तेरे साथ
और अधिक क्या किया जाए?
4वह वीर के नुकीले तीरों
और झाऊ वृक्ष के अंगारों से तुझे दंड देगा।
5मुझ पर हाय!
क्योंकि मैं मेशेक में परदेशी होकर रहा
और केदार के तंबुओं में बसा।
6मुझे बहुत समय से उनके साथ बसना पड़ा है
जो मेल से घृणा रखते हैं।
7मैं तो मेल चाहता हूँ;
परंतु जब भी मैं बोलता हूँ,
वे लड़ने को तैयार रहते हैं।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo