भजन संहिता 99
99
पवित्र राजा
1यहोवा राज्य करता है;
देश-देश के लोग काँप उठें!
वह करूबों पर विराजमान है;
पृथ्वी डोल उठे!
2यहोवा सिय्योन में महान है;
और वह सब लोगों के ऊपर प्रधान है।
3वे तेरे महान और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें।
यहोवा पवित्र है!
4सामर्थी राजा न्याय से प्रीति रखता है।
तूने खराई को स्थापित किया है;
तूने ही याकूब में न्याय
और धार्मिकता का कार्य किया है।
5हमारे परमेश्वर यहोवा का गुणगान करो;
और उसके चरणों की चौकी के सामने दंडवत् करो।
वह पवित्र है।
6मूसा और हारून उसके याजकों में से थे,
और शमूएल उससे प्रार्थना करनेवालों में से था।
वे यहोवा से प्रार्थना करते
और वह उन्हें उत्तर देता था।
7वह उनसे बादल के खंभे में से बातें करता था;
और वे उसके नियमों और उसकी दी हुई
विधियों पर चलते थे।
8हे हमारे परमेश्वर यहोवा,
तू उन्हें उत्तर देता था;
तू उनके बुरे कार्यों का बदला तो लेता था,
फिर भी उनके लिए क्षमा करनेवाला परमेश्वर था।
9हमारे परमेश्वर यहोवा का गुणगान करो,
और उसके पवित्र पर्वत पर दंडवत् करो;
क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा पवित्र है।
वर्तमान में चयनित:
भजन संहिता 99: HSB
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative