भजन संहिता 100
100
परमेश्वर का धन्यवाद करो
धन्यवाद का भजन।
1हे सारी पृथ्वी के लोगो,
यहोवा का जय जयकार करो!
2आनंद के साथ यहोवा की आराधना करो।
जय जयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ।
3जान लो कि यहोवा ही परमेश्वर है।
उसी ने हमें बनाया है
और हम उसी के हैं;
हम उसकी प्रजा
और उसके चरागाह की भेड़ें हैं।
4उसके फाटकों में धन्यवाद,
और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो;
उसका धन्यवाद करो,
और उसके नाम को धन्य कहो।
5क्योंकि यहोवा भला है,
और उसकी करुणा सदा की है;
उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
वर्तमान में चयनित:
भजन संहिता 100: HSB
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative