बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 98

98
राजा के लिए स्तुतिगान
एक भजन।
1यहोवा के लिए एक नया गीत गाओ,
क्योंकि उसने आश्‍चर्यकर्म किए हैं।
उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने
उसके लिए विजय प्राप्‍त की है।
2यहोवा ने अपने किए हुए छुटकारे की घोषणा की है;
उसने अन्यजातियों की दृष्‍टि में अपनी धार्मिकता प्रकट की है।
3उसने इस्राएल के घराने के प्रति अपनी करुणा
और सच्‍चाई को स्मरण किया है;
और पृथ्वी के सब दूर-दूर के
देशों ने हमारे परमेश्‍वर की विजय को देखा है।
4हे सारी पृथ्वी के लोगो,
यहोवा का जय जयकार करो!
आनंद से भरकर जय जयकार करो,
और भजन गाओ!
5वीणा बजाकर, हाँ,
मधुर स्वर में वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ।
6हमारे राजा यहोवा के सामने तुरहियाँ
और नरसिंगे फूँक फूँककर जय जयकार करो।
7समुद्र और जो कुछ उसमें है,
गरज उठें! जगत और उसके निवासी हर्षनाद करें।
8नदियाँ तालियाँ बजाएँ;
पहाड़ एक साथ मिलकर आनंद के गीत गाएँ।
9यह यहोवा के सामने हो,
क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने के लिए आने वाला है।
वह जगत का न्याय धार्मिकता से,
और देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 98: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in