बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 87

87
परमेश्‍वर का नगर सिय्योन
कोरहवंशियों का भजन। एक गीत।
1सिय्योन की नींव पवित्र पर्वतों में है।
2यहोवा याकूब के सारे निवासस्थानों से बढ़कर
सिय्योन के फाटकों से प्रीति रखता है।
3हे परमेश्‍वर के नगर,
तेरे विषय में महिमा की बातें कही जाती हैं।
सेला।
4“जो मुझे जानते हैं मैं उनसे
रहब#87:4 अर्थात् मिस्र और बेबीलोन की चर्चा करूँगा;
देखो, पलिश्त, सूर और कूश :
‘यह वहाँ उत्पन्‍न‍ हुआ था’।”
5परंतु सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा,
“अमुक-अमुक व्यक्‍ति उसमें उत्पन्‍न‍ हुआ था।”
और परमप्रधान स्वयं उसे स्थिर रखेगा।
6यहोवा देश-देश के लोगों की गणना करते हुए लिखेगा :
“यह वहाँ उत्पन्‍न‍ हुआ था।” सेला।
7तब गायक और नर्तक दोनों कहेंगे,
“हमारे सब सोते तुझी में हैं।”

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 87: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in