प्रेरितन के काम 1

1
लूका के द्वारा लिखी भयी दूसरी किताब कौ परिचय
1 # लूका 1:1–4 हे थियुफिलुस, मैंनें अपनी पैहली किताब में ईसू की सुरुआत की सेबकाई ते लैके सुरग में उठा लये जाबे के समै तक बानें जो काम करे हते और सिखाये हते बिन बातन के बारे में लिखौ है। 2ईसू नें सुरग में उठाय जाबे ते पैहले अपने भेजे भये चेलान कूं पबित्र आतमा की सामर्थ ते आग्या दईं हतीं। 3अपनी मौत के बाद चालीस दिनन तक बु भौत बार बिनके सामने पिरकट भयौ और सबूत दये कै बू जीबित है। बिन्नें वाकूं देखौ और बानें बिनते परमेस्‍वर के राज की बातें करीं। 4#लूका 24:49एक बेर जब ईसू अपने चेलान के संग भोजन कर रयौ हतो, तब बानें अपने चेलान कूं जि आग्‍या दयी कै, “येरूसलेम कूं मत छोड़ियों, पर जाके बारे में तुमनें मोते सुनीऐं, मेरे पिता परमेस्‍वर के बा बादा कूं पूरे हैबै कौ इन्‍तजार करौ। 5#मत्‍ती 3:11; मर 1:8; लूका 3:16; यूह 1:33चौंकि तुमें यूहन्‍ना ने तौ तुमें पानी ते बपतिस्मा दयौ, पर कछू दिनन बाद तुमें पबित्र आतमा ते बपतिस्मा देगौ।”
ईसू कौ सुरग में उठाबौ
6जब बे सब इकठ्‌ठे भये तब उन्‍नें ईसू ते पूछी, “हे पिरभू, का तू इसरायल के राज कूं दुबारा बनाबेगौ?”
7ईसू ने उनते कही कै, “बू समै और बातन कौ जानबौ तुमारे काजै जरूरी नांय, जिनें पिता परमेस्‍वर ने अपने अधिकार मेंई रखौए। 8#मत्‍ती 28:19; मर 16:15; लूका 24:47,48पर जब पबित्र आतमा तुम पै आबेगौ, तब तुम सामर्थ पाऔगे और सबरे येरूसलेम, सामरिया, यहुदिया और धरती कै छोर तक तुम मेरे गबाह ठहरौगे।”
9 # मर 16:19; लूका 24:50,51 जि कैहबे के बाद देखतई देखत ईसू कूं सुरग में उठा लियौ गयौ और बादरन नें उन सबन की आंखन ते छिपाय लयौ। 10 जब ईसू सुरग में ऊपर उठाय लयौ तब बे सब सुरग की ओर टक टकी लगायकै देख रये हते तबई दो जने सफेद कपड़ा पहने भये उनके सामने आयकै ठाड़ौ है गयौ। 11और बे कैहबे लगे, “अरे गलीली लोगो तुम सुरग की ओर टक टकी लगायकें का देख रयेऔ? जा तरैह ते ईसू कूं बादरन में जाबत भये देख रयेऔ बैसेई बाय दुबारा आबत भये देखौगे।”
एक नऐ भेजे भये चेला कौ चुनाब
12फिर बे जैतून के पहाड़ पैते येरूसलेम कूं लौटे और बू पहाड़ एक किलो मीटर की दूरी के लगभग हतौ, लौट आये। 13#मत्‍ती 10:2–4; मर 3:16–19; लूका 6:14–16तब बे म्हांपै पौंहचकै ऊपर के एक कमरा में गये ज्हांपै बे रुके भये हते। ज्हांपै पतरस, यूहन्‍ना, याकूब, अन्द्रियास, फिलिपुस, थोमा, बरतुलमै और मत्‍ती, हलफई कौ बेटा याकूब, उत्साही सिमौन और याकूब कौ बेटा यहूदा रैहते हते। 14इनके संग कछू औरतें, ईसू की मा मरियम और ईसू के भईयऊ हते। जे सब एक मन ते अपने आपकूं एक संग पिराथना में लगाये रैहत हते।
15फिर इन्हीं दिनन में पतरस नें करीब एक सौ बीस बिसबासी लोगन के बीच में ठाड़े हैकें कही, 16“हे भईयाओ, जि जरूरीए के परमेस्‍वर के वचन में लिखी भई बात पूरी होय। जो पबित्र आतमा ने दाऊद राजा के द्वारा यहूदा के बारे में पैहले तेई कैहलबाई हतीं। यहूदा ईसू कूं पकरबायबे बारेन कौ अगुबा बन गयौ हतो, 17चौंकि बू हम मेंई गिनौ गयौ और सेबा में हमारौ संगी बनों।” 18#मत्‍ती 27:3–8 यहूदा की अधर्म की कमाई ते बू खेत खरीदौ गयौ। ज्हांपै बानें फाँसी लगाई हती और बाद बू मौंह के बल नीचै गिरौ और वाकौ पेट फट गयौ और वाकी सबरी आंतें बाहर निकर आयीं हतीं। 19सबरे येरूसलेम में रैहबे बारेन ने जि मालूम पर गयी, जाके मारे उनकी भासा में बा खेत कूं हक्‍लदमा कहौ गयौ जाकौ मतलब “खून कौ खेत”।
20पतरस ने कही, “चौंकि भजन संहिता में जि लिखौ भयौ है कै,
“ ‘वाकौ घर उजर जाबे और
बामे रहबे काजै कोई नांय बचै।’
और
‘वाकौ अधिकार कोई और दूसरौ लैलेय।’
21-22 # मत्‍ती 3:16; मर 1:9; लूका 3:21; मर 16:19; लूका 24:51 जामारै जि जरूरीए कै जब पिरभू ईसू हमारे बीच में हतो तब जो लोग हमेसा हमारे संग हते, बिनमें ते काऊ एक कूं चुनों जाय। यानी जब ते यूहन्‍ना नें लोगन कूं बपतिस्मा दैबौ सुरू करौ और जब तक पिरभू ईसू मसीह हमारे बीच में ते नांय उठाय लये गये। इन लोगन में ते एक हमारे पिरभू ईसू के फिर ते जी उठबे की गबाही दै सकें।”
23जामारै उनने दो आदमी बताये, एक यूसुफ जो बरसब्बा कहौ जातौ जि यूसतुस नाम तेऊ जानौ जातौ। और दूसरो मत्‍तियाह।
24और जि कैहके पिराथना करी कै, “हे पिरभू, तू सबन के मन कूं जानतुए और जि मालूम है जायकै तैने इन दोनोंन में ते कौन चुनों है, 25ताकि बू चुनकें भेजे भये चेला कौ पद लै और बा सेबा कूं कर सके जाकूं यहूदा छोड़कै दन्‍ड भुगतने की जगैह पै चलौ गयौ।” 26तब उन्‍नें दोनोंन काजै चिठ्‌ठी डारी और चिठ्‌ठी मत्‍तियाह के नाम की निकरी, जामारै बू उन गियारैऊन में भेजौ भयौ चेला ठहरौ।

Subratllat

Copia

Compara

Comparteix

None

Vols que els teus subratllats es desin a tots els teus dispositius? Registra't o inicia sessió