मलाकी 3

3
1“मैं अपने-अपने संदेशवाहक को भेजूंगा, जो मेरे आने के पहले मेरा मार्ग तैयार करेंगे. तब वह प्रभु जिनकी खोज आप लोग कर रहे हैं, वे अचानक अपने मंदिर में आ जाएंगे; वाचा के वह संदेशवाहक जिन्हें आप लोग चाहते हैं, वह आ जाएंगे,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है.
2पर उनके आने के दिन को कौन व्यक्ति सह सकते हैं? जब वह प्रगट होंगे, तो उनके आगे कौन व्यक्ति खड़े रह सकेंगे? क्योंकि वह तो सोनार की भट्टी के समान प्रचंड या धोबी के साबुन के जैसे होंगे. 3वह चांदी को साफ करने वाले और शुद्ध करने वाले सोनार के रूप में बैठेंगे; वह लेवियों को शुद्ध करेंगे और उन्हें सोने और चांदी के समान साफ करेंगे. तब यहोवाह के पास लोग होंगे, जो धर्मीपन में भेंट चढ़ाएंगे, 4तब यहूदिया तथा येरूशलेम के लोगों की भेंट को यहोवाह ऐसे ग्रहण करेंगे, जैसे पहले के दिनों में और पहले के वर्षों में ग्रहण करते थे.
5“तब मैं आप लोगों को परखने के लिये आऊंगा. मैं तुरंत उन लोगों के विरुद्ध गवाही दूंगा, जो जादू-टोन्हा करते, व्यभिचार करते, झूठी गवाही देते, और जो मजदूरों की मजदूरी को दबाते, जो विधवाओं और अनाथों पर अत्याचार करते, और आप लोगों के बीच रहनेवाले परदेशियों का न्याय बिगाड़ते, और मेरा भय नहीं मानते हैं,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है.
दशमांश रोकने के द्वारा वाचा को तोड़ना
6“मैं यहोवाह नहीं बदलता हूं. इसलिये आप लोग, जो याकोब की संतानें हैं, नाश नहीं हुए हैं. 7अपने पूर्वजों के समय से आप लोग मेरे आदेशों से हटते आए हैं, आप लोगों ने उनका पालन नहीं किया है. मेरे पास लौट आइए, और मैं आप लोगों के पास लौट आऊंगा,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है.
“पर आप लोग पूछते हैं, ‘हमें कैसे लौटना है?’
8“क्या महज एक मरणहार मनुष्य परमेश्वर को लूट सकते हैं? तो भी आप लोग मुझे लूटते हैं.
“पर आप लोग पूछते हैं, ‘हम आपको कैसे लूट रहे हैं?’
“दशमांश और भेंटों में. 9आप लोग एक शाप के अधीन हैं—आप लोगों की पूरी जाति—क्योंकि आप लोग मुझे लूट रहे हैं. 10सारा दशमांश भंडार घर में ले आइए, कि मेरे भवन में भोजन रहे. इस विषय में मुझे परखकर देखिए,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है, “मैं किस प्रकार आप लोगों के लिए स्वर्ग के झरोखे खोलकर आशीषों की ऐसी बारिश करूंगा कि इसे रखने के लिए आप लोगों के पास पर्याप्‍त जगह न होगी. 11मैं आप लोगों की फसलों को नाश करने वाले कीड़ों से बचाऊंगा, और आप लोगों के खेतों में अंगूर के फल पकने के पहले कच्चे नहीं गिरेंगे,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है. 12“तब सब जनसमुदाय के लोग आप लोगों को आशीषित कहेंगे, क्योंकि आप लोगों का देश खुशी से भरा एक देश होगा,” सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है.
इस्राएल अभिमानी होकर परमेश्वर के विरुद्ध बात करता है
13“आप लोगों ने मेरे विरुद्ध अभिमान से भरकर बात कही है,” यहोवाह का कहना है.
“फिर भी आप लोग पूछते हैं, ‘हमने आपके विरुद्ध क्या कहा है?’
14“आप लोगों ने कहा है, ‘व्यर्थ है परमेश्वर की सेवा करना. उनके बताए कामों को पूरा करने और सर्वशक्तिमान यहोवाह के सामने शोकित मनुष्य के रूप में जाने से हमें क्या फायदा होता है? 15पर अब हम लोग घमंडी मनुष्य को आशीषित कहते हैं. निश्चित रूप से बुरा काम करने वाले समृद्ध होते जा रहे हैं, और यहां तक कि जब वे परमेश्वर को परखते हैं, तब भी वे बच निकलते हैं.’ ”
बचे हुए विश्वासयोग्य लोगों का झुंड़
16तब जो यहोवाह का भय मानते थे, उन्होंने एक दूसरे से बातें कीं, और यहोवाह ने ध्यान से उनकी बातें सुनी. जिन्होंने यहोवाह का भय माना और उनके नाम का आदर किया, उनके बारे में यहोवाह के सामने एक स्मरण पुस्तिका लिखी गई.
17सर्वशक्तिमान यहोवाह का कहना है, “उस दिन जब मैं अपना कार्य करूंगा,” तो वे लोग मेरे कीमती भाग होंगे. मैं उन्हें बचाऊंगा, जैसे कि एक पिता अपनी सेवा करने वाले बेटे के ऊपर करुणा करते और उन्हें बचाते हैं. 18और आप लोग फिर धर्मी और दुष्ट के बीच, और परमेश्वर की सेवा करने वाले और परमेश्वर की सेवा नहीं करने वाले के बीच फर्क को देखेंगे.

S'ha seleccionat:

मलाकी 3: HCV

Subratllat

Copia

Compara

Comparteix

None

Vols que els teus subratllats es desin a tots els teus dispositius? Registra't o inicia sessió