ठीक उसी समय प्रभु येशु अनेकों को स्वस्थ कर रहे थे, जो रोगी, पीड़ित और दुष्टात्माओं के सताए हुए थे. वह अनेक अंधों को भी दृष्टि प्रदान कर रहे थे. येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “जो कुछ आप लोग देख और सुन रहे हैं उसकी सूचना योहन को दे दीजिए: अंधे देख पा रहे हैं, लंगड़े चल रहे हैं, कोढ़ के रोगियों को शुद्ध किया जा रहा है, बहिरे सुनने लगे हैं, मरे हुए दोबारा जीवित किए जा रहे हैं तथा कंगालों को सुसमाचार सुनाया जा रहा है.