लूकॉस 7:7-9
लूकॉस 7:7-9 HCV
अपनी इसी अयोग्यता को ध्यान में रखते हुए मैं स्वयं आपसे भेंट करने नहीं आया. आप मात्र वचन कह दीजिए और मेरा सेवक स्वस्थ हो जाएगा. मैं स्वयं बड़े अधिकारियों के अधीन नियुक्त हूं और सैनिक मेरे अधिकार में हैं. मैं किन्हीं एक को आदेश देता हूं, ‘जाइए!’ तो वह जाते हैं, और किन्हीं दूसरे को आदेश देता हूं, ‘इधर आईये!’ तो वह आते हैं. अपने सेवक से कहता हूं, ‘यह करिये!’ तो वह वही करते हैं.” यह सुनकर प्रभु येशु अत्यंत चकित हुए और मुड़कर पीछे आ रही भीड़ को संबोधित कर बोले, “मैं यह बताना सही समझता हूं कि मुझे इस्राएलियों तक में ऐसा दृढ़ विश्वास देखने को नहीं मिला.”


