निर्गमन 23
23
सभी के लिए न्याय
1“आप लोग झूठी बात न फैलाएं. बुरे व्यक्ति की सहायता के लिए झूठी गवाही न दें.
2“बुराई करने के लिए न तो भीड़ में जाएं, और न किसी झगड़े में भीड़ के साथ मिलकर झूठ कहें; 3मुकदमे में अनुचित रूप से गरीब का पक्ष न लें.
4“यदि आप लोगों को अपने शत्रु का बैल अथवा गधा भटकता हुआ मिले, तो आप लोग उसे उनके मालिक को लौटा दें. 5यदि आप लोगों को अपने शत्रु का गधा बोझ से दबा हुआ दिखे, तो उसे वहां न छोड़ें और सुनिश्चित उसे बोझ से छुड़ाने की कोशिश करें.
6“आप लोगों के मध्य निवासरत गरीब लोगों के मुकदमों में न्याय को न बिगाड़ें. 7झूठे आरोपों से दूर ही रहें और निर्दोष तथा धर्मी की हत्या न करें, क्योंकि मैं किसी दोषी को निर्दोष न जाने दूंगा.
8“आप लोग कभी घूस नहीं लें, क्योंकि घूस उन व्यक्ति को, जिनको दृष्टि है, अंधा बना देता है तथा धर्मियों के शब्दों को खराब कर देता है.
9“पराये लोगों पर अत्याचार न करें, आप लोग पराये लोगों की भावनाओं को जानते हैं, क्योंकि मिस्र देश में आप लोग भी पराये थे.
शब्बाथ के नियम
10“आप लोग अपनी भूमि पर छः वर्ष तक खेती करें और उपज को एक साथ इकट्ठा करें, 11लेकिन सातवें वर्ष में कुछ न करें, सब कुछ वैसा ही छोड़ दें. आप लोगों में जो गरीब हैं, वह उस वर्ष की उपज लें, और जो बच जाता है, वह पशुओं को खाने दें. अंगूर और जैतून के बगीचों को भी ऐसे ही छोड़ दें.
12“छः दिन तक आप लोग काम करें, लेकिन सातवें दिन कोई काम न करें, जिससे आप लोगों के बैल तथा गधे भी आराम कर सकें. आप लोगों के दास तथा आप लोगों के बीच में रह रहे विदेशी भी आराम कर सकें.
13“मैंने जो कुछ आप लोगों से कहा है, उन बातों का ध्यान रखें. दूसरे देवताओं के नामों का आव्हान न करें; न ही उनके बारे में अपने मुंह से कुछ कहें.
तीन राष्ट्रीय उत्सव
14“हर साल तीन बार मेरे लिए उत्सव मनाएं.
15“आप लोग अखमीरी रोटी के उत्सव मनाएं; सात दिन तक बिना खमीर का खाना खाएं, मेरे बताये अनुसार अबीब महीने के निश्चित समय पर ही यह उत्सव मनाएं. क्योंकि इसी महीने में आप लोग मिस्र देश से निकले थे.
“आप लोगों में से कोई भी मेरे सामने खाली हाथ न आएं.
16“जब फसल तैयार हो जाये, तब कटनी का उत्सव मनाएं. खेत में उगाई गई फसल की पहली उपज जब तैयार हो जाए, तब कटनी का उत्सव मनाएं.
“और पूरी उपज को एक साथ एक जगह पर जमा करके संग्रह का उत्सव मनाएं.
17“आप लोगों में से हर एक पुरुष साल में इन तीन अवसरों पर सार्वभौम यहोवाह के पास जाएं.
18“किसी भी बलि पशु को खमीर वाली रोटी के साथ यहोवाह को भेंट न चढ़ाएं.
“और न भेंट की वस्तु दूसरे दिन के लिए बचाएं.
19“आप लोग अपने खेत की उपज का पहला भाग यहोवाह आप लोगों के परमेश्वर के घर में ले आएं.”
आप लोग बकरी के बच्चे को उसकी मां के दूध में न पकाएं.
कनान-विजय की प्रतिज्ञा
20“देखो, मैं आप लोगों के आगे एक दूत भेज रहा हूं, ताकि वह मार्ग में आप लोगों की रक्षा करे और आप लोगों को उस स्थान पर पहुंचाए जो मैंने तैयार किया है. 21आप लोग उन स्वर्गदूत के सामने सावधान रहें, उनकी बातों को मानें, कोई विरोध न करें, क्योंकि वह आप लोगों की गलती को माफ नहीं करेंगे, क्योंकि उनमें मेरा नाम रहता है. 22यदि आप लोग दीनता से उनकी बातों को मानेंगे तथा वह सब करेंगे जो मैंने कहा है, तब मैं आप लोगों के शत्रुओं का शत्रु तथा आप लोगों के विरोधियों का विरोधी बन जाऊंगा. 23क्योंकि मेरे वह स्वर्गदूत आप लोगों के आगे-आगे चलकर आप लोगों को अमोरियों, हित्तियों, परिज्ज़ियों, कनानियों, हिव्वियों तथा यबूसियों के देश में पहुंचाएंगे. 24आप लोग उनके देवताओं की आराधना न करें, न ही उनकी सेवा करें, और न उनकी बातों को मानें. आप लोग उनके पूजा स्थान को नाश कर दें और उनके पूजा के पत्थरों को टुकड़े-टुकड़े कर दें. 25आप लोग यहोवाह, अपने परमेश्वर ही की आराधना करें और यहोवाह आप लोगों के अन्न और जल को आशीष देंगे. मैं आप लोगों के बीच से रोगों को दूर कर दूंगा. 26आप लोगों के देश में न तो गर्भपात होगा, न कोई स्त्री बांझ होंगी; और मैं आप लोगों की आयु को पूरी करूंगा.
27“जिन-जिन लोगों के बीच आप लोग जाएंगे मेरा डर सबके बीच छा जायेगा और मैं सबको भ्रमित कर दूंगा और सब शत्रु पीठ दिखाकर भाग जाएंगे. 28मैं आप लोगों के आगे-आगे बर्रों को भेजूंगा जो आप लोगों के सामने से हिव्वियों, कनानियों तथा हित्तियों को भगा देंगे. 29मैं उन्हें आप लोगों के आगे से एक ही वर्ष में न निकालूंगा, नहीं तो पृथ्वी में लोग कम पड़ते जाएंगे और जंगली पशु बढ़ते जाएंगे जिससे परेशानी बढ़ जाएगी. 30मैं उनको थोड़ा-थोड़ा करके निकालूंगा जब तक आप लोग देश को अपने अधिकार में न कर लें.
31“मैं लाल सागर से फिलिस्तीनियों के सागर#23:31 फिलिस्तीनियों के सागर अर्थात्, भूमध्य-सागर तक तथा निर्जन प्रदेश से फरात नदी तक आप लोगों को दे दूंगा. और उस देश के लोगों को भी आप लोगों को सौंप दूंगा और आप लोग ही उन्हें अपने सामने से निकाल देंगे. 32आप लोग उनके देवताओं के साथ कोई भी वायदा न करें. 33वे आप लोगों के साथ नहीं रहेंगे, क्योंकि वे आप लोगों को मेरे विरुद्ध पाप करने के लिए मजबूर करेंगे; और यदि आप लोग उनके देवताओं की सेवा करेंगे, तो आप लोग जाल में फंस जाएंगे.”
Selectat acum:
निर्गमन 23: HCV
Evidențiere
Copiază
Compară
Împărtășește
Dorești să ai evidențierile salvate pe toate dispozitivele? Înscrie-te sau conectează-te
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.