1
कुलुस्सियों 3:13
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
एक दूसरे को बरदाश्त करें, और अगर आपकी किसी से शिकायत हो तो उसे मुआफ़ कर दें। हाँ, यों मुआफ़ करें जिस तरह ख़ुदावंद ने आपको मुआफ़ कर दिया है।
Compară
Explorează कुलुस्सियों 3:13
2
कुलुस्सियों 3:2
दुनियावी चीज़ों को अपने ख़यालों का मरकज़ न बनाएँ बल्कि आसमानी चीज़ों को।
Explorează कुलुस्सियों 3:2
3
कुलुस्सियों 3:23
जो कुछ भी आप करते हैं उसे पूरी लग्न के साथ करें, इस तरह जैसा कि आप न सिर्फ़ इनसानों की बल्कि ख़ुदावंद की ख़िदमत कर रहे हूँ।
Explorează कुलुस्सियों 3:23
4
कुलुस्सियों 3:12
अल्लाह ने आपको चुनकर अपने लिए मख़सूसो-मुक़द्दस कर लिया है। वह आपसे मुहब्बत रखता है। इसलिए अब तरस, नेकी, फ़रोतनी, नरमदिली और सब्र को पहन लें।
Explorează कुलुस्सियों 3:12
5
कुलुस्सियों 3:16-17
आपकी ज़िंदगी में मसीह के कलाम की पूरी दौलत घर कर जाए। एक दूसरे को हर तरह की हिकमत से तालीम देते और समझाते रहें। साथ साथ अपने दिलों में अल्लाह के लिए शुक्रगुज़ारी के साथ ज़बूर, हम्दो-सना और रूहानी गीत गाते रहें। और जो कुछ भी आप करें ख़ाह ज़बानी हो या अमली वह ख़ुदावंद ईसा का नाम लेकर करें। हर काम में उसी के वसीले से ख़ुदा बाप का शुक्र करें।
Explorează कुलुस्सियों 3:16-17
6
कुलुस्सियों 3:14
इनके अलावा मुहब्बत भी पहन लें जो सब कुछ बाँधकर कामिलियत की तरफ़ ले जाती है।
Explorează कुलुस्सियों 3:14
7
कुलुस्सियों 3:1
आपको मसीह के साथ ज़िंदा कर दिया गया है, इसलिए वह कुछ तलाश करें जो आसमान पर है जहाँ मसीह अल्लाह के दहने हाथ बैठा है।
Explorează कुलुस्सियों 3:1
8
कुलुस्सियों 3:15
मसीह की सलामती आपके दिलों में हुकूमत करे। क्योंकि अल्लाह ने आपको इसी सलामती की ज़िंदगी गुज़ारने के लिए बुलाकर एक बदन में शामिल कर दिया है। शुक्रगुज़ार भी रहें।
Explorează कुलुस्सियों 3:15
9
कुलुस्सियों 3:5
चुनाँचे उन दुनियावी चीज़ों को मार डालें जो आपके अंदर काम कर रही हैं : ज़िनाकारी, नापाकी, शहवतपरस्ती, बुरी ख़ाहिशात और लालच (लालच तो एक क़िस्म की बुतपरस्ती है)।
Explorează कुलुस्सियों 3:5
10
कुलुस्सियों 3:3
क्योंकि आप मर गए हैं और अब आपकी ज़िंदगी मसीह के साथ अल्लाह में पोशीदा है।
Explorează कुलुस्सियों 3:3
11
कुलुस्सियों 3:8
लेकिन अब वक़्त आ गया है कि आप यह सब कुछ यानी ग़ुस्सा, तैश, बदसुलूकी, बुहतान और गंदी ज़बान ख़स्ताहाल कपड़े की तरह उतारकर फेंक दें।
Explorează कुलुस्सियों 3:8
12
कुलुस्सियों 3:9-10
एक दूसरे से बात करते वक़्त झूट मत बोलना, क्योंकि आपने अपनी पुरानी फ़ितरत उस की हरकतों समेत उतार दी है। साथ साथ आपने नई फ़ितरत पहन ली है, वह फ़ितरत जिसकी तजदीद हमारा ख़ालिक़ अपनी सूरत पर करता जा रहा है ताकि आप उसे और बेहतर तौर पर जान लें।
Explorează कुलुस्सियों 3:9-10
13
कुलुस्सियों 3:19
शौहरो, अपनी बीवियों से मुहब्बत रखें। उनसे तलख़मिज़ाजी से पेश न आएँ।
Explorează कुलुस्सियों 3:19
14
कुलुस्सियों 3:20
बच्चो, हर बात में अपने माँ-बाप के ताबे रहें, क्योंकि यही ख़ुदावंद को पसंद है।
Explorează कुलुस्सियों 3:20
15
कुलुस्सियों 3:18
बीवियो, अपने शौहर के ताबे रहें, क्योंकि जो ख़ुदावंद में है उसके लिए यही मुनासिब है।
Explorează कुलुस्सियों 3:18