1
उत्पत्ति 50:20
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
मैं जानता हूं कि आप लोगों ने भले ही मेरी हानि की योजना बनाई हो, लेकिन परमेश्वर ने उसे अच्छे के लिये किया कि बहुतों का जीवन बचा लिया गया!
Compară
Explorează उत्पत्ति 50:20
2
उत्पत्ति 50:19
किंतु योसेफ़ ने उनसे कहा, “आप लोग मत डरिए. क्या मैं कोई परमेश्वर हूं?
Explorează उत्पत्ति 50:19
3
उत्पत्ति 50:21
इसलिये भयभीत मत होइए; मैं स्वयं आप लोगों को और आप लोगों के बच्चों को भोजन दूंगा.” इस प्रकार योसेफ़ ने अपने भाइयों को सांत्वना दी और उनसे कोमलता से बातें की.
Explorează उत्पत्ति 50:21
4
उत्पत्ति 50:17
‘योसेफ़ से कहिएगा कि कृपा कर अपने भाइयों के अत्याचार और गलतियों को माफ कर दीजिए जो उन्होंने आपके साथ की थीं,’ इसलिये अब, कृपा कर अपने पिता के परमेश्वर के नाम से हमारी गलतियों को माफ कर दीजिए.” योसेफ़ उनकी यह बात सुनकर रोने लगे.
Explorează उत्पत्ति 50:17
5
उत्पत्ति 50:24
योसेफ़ ने अपने भाइयों को कहा, “मैं अब मरने पर हूं, लेकिन परमेश्वर अवश्य आप सब की रक्षा करेंगे और वही आप लोगों को इस देश से उस देश में ले जाएंगे, जिसकी शपथ उन्होंने अब्राहाम, यित्सहाक तथा याकोब से की थी.”
Explorează उत्पत्ति 50:24
6
उत्पत्ति 50:25
तब योसेफ़ ने इस्राएल के पुत्रों से शपथ ली, “परमेश्वर आप सभी की मदद के लिये आएंगे और तब आप लोग मेरी हड्डियों को यहां से लेकर जाइएगा.”
Explorează उत्पत्ति 50:25
7
उत्पत्ति 50:26
योसेफ़ की मृत्यु एक सौ दस वर्ष में हुई. उनके शव को सुगंध द्रव्य से भरा गया और उन्हें मिस्र देश में ही एक संदूक में रख दिया गया.
Explorează उत्पत्ति 50:26