यहोवाह ने मोशेह से कहा, “जल्दी नीचे जाइए, क्योंकि लोगों ने, जिन्हें आप मिस्र देश से निकालकर लाए, अपने आपको अपवित्र कर दिया है. वे इतनी जल्दी उन सब विधियों को भूल गए, जिन्हें मैंने बताईं थीं. उन्होंने अपने लिए एक बछड़ा बनाया और उनकी उपासना करने लगे. उन्होंने बछड़े के लिए बलि चढ़ाई और कहा, ‘इस्राएल, आपके देवता यही है जो आपको मिस्र देश से निकालकर लाए हैं!’ ”