उत्पत्ति 10
10
राष्ट्र बढ़े और फैले
1नूह के पुत्र शेम, हाम, और येपेत थे। बाढ़ के बाद ये तीनों बहुत से पुत्रों के पिता हुए। यहाँ शेम, हाम और येपेत से पैदा होने वाले पुत्रों की सूची दी जा रही है:
येपेत के वंशज
2येपेत के पुत्र थे: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।
3गोमेर के पुत्र थे: अशकनज, रीपत और तोगर्मा।
4यावान के पुत्र थे: एलीशा, तर्शीश, कित्ती और दोदानी।
5भूमध्य सागर के चारों ओर तटों पर जो लोग रहने लगे वे येपेत के वंशज के ही थे। हर एक पुत्र का अपना अलग प्रदेश था। सभी परिवार बढ़े और अलग राष्ट्र बन गए। हर एक राष्ट्र की अपनी भाषा थी।
हाम के वंशज
6हाम के पुत्र थे: कूश, मिस्र, फूत और कनान।
7कूश के पुत्र थे: सबा, हबीला, सबता, रामा, सबूतका।
रामा के पुत्र थे: शबा और ददान।
8कूश का एक पुत्र निम्रोद नाम का भी था। निम्रोद पृथ्वी पर बहुत शक्तिशाली व्यक्ति हुआ। 9यहोवा के सामने निम्रोद एक बड़ा शिकारी था। इसलिए लोग दूसरे व्यक्तियों की तुलना निम्रोद से करते हैं और कहते है, “यह व्यक्ति यहोवा के सामने बड़ा शिकारी निम्रोद के समान है।”
10निम्रोद का राज्य शिनार देश में बाबुल, एरेख और अव्कद प्रदेश में प्रारम्भ हुआ। 11निम्रोद अश्शूर में भी गया। वहाँ उसने नीनवे, रहोबोतीर, कालह और 12रेसेन नाम के नगरों को बसाया। (रेसेन, नीनवे और बड़े शहर कालह के बीच का शहर है।)
13मिस्रम (मिस्र) लूद, अनाम, लहाब, नप्तूह, 14पत्रूस, कसलूह और कप्तोर देशों के निवासियों का पिता था। (पलिश्ती लोग कसलूह लोगों से आए थे।)
15कनान सीदोन का पिता था। सिदोन कनान का पहला पुत्र था। कनान, हित का भी पिता था। 16और कनान, यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी, 17हिव्वी, अकरी, सीनी, 18अर्बदी, समारी, हमाती लोगों का पिता था।
कनान के परिवार संसार के विभिन्न भागों मे फैले। 19कनान लोगों का देश सीदोन से उत्तर में और दक्षिण में गरार तक, पश्चिम में अज्जा से पूर्व में सदोम और अमोरा तक, अदमा और सबोयीम से लाशा तक था।
20ये सभी लोग हाम के वंशज थे। उन सभी परिवारों की अपनी भाषाएँ और अपने प्रदेश थे। वे अलग—अलग राष्ट्र बन गए।
शेम के वंशज
21शेम येपेत का बड़ा भाई था। शेम का एक वंशज एबेर हिब्रू लोगों का पिता था।#10:21 शेम … था एबेर की सन्तानों का पिता शेम से पैदा हुआ था।
22शेम के पुत्र एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम थे।
23अराम के पुत्र ऊस, हूल, गेतेर और मश थे।
24अर्पक्षद शेलह का पिता था।
शेलह एबेर का पिता था।
25एवेर के दो पुत्र थे। एक पुत्र का नाम पेलेग था। उसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि जीवन काल में धरती का विभाजन हुआ। दूसरे भाई का नाम योक्तान था।
26योक्तान अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह, 27यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला, 28ओबाल, अबीमाएल, शबा, 29ओपीर हवीला और योबाब का पिता था। ये सभी लोग योक्तान की संतान हुए। 30ये लोग मेशा और पूर्वी पहाड़ी प्रदेश के बीच की भूमि में रहते थे। मेशा सपारा प्रदेश की ओर था।
31वे लोग शेम के परिवार से थे। वे परिवार, भाषा, प्रदेश और राष्ट्र की इकाईयों में व्यवस्थित थे।
32नूह के पुत्रों से चलने वाले परिवारों की यह सूची है। वे अपने—अपने राष्ट्रो में बँटकर रहते थे। बाढ़ के बाद सारी पृथ्वी पर फैलने वाले लोग इन्हीं परिवारों से निकले।
Markert nå:
उत्पत्ति 10: HERV
Marker
Kopier
Sammenlign
Del
Vil du ha høydepunktene lagret på alle enhetene dine? Registrer deg eller logg på
Hindi Holy Bible: Easy-to-Read Version
All rights reserved.
© 1995 Bible League International