Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 6

6
दया के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। आठ तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डाँट,
और न अपने प्रकोप में मुझे ताड़ना दे।
2हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर,
क्योंकि मैं मुरझा गया हूँ।
हे यहोवा, मुझे चंगा कर,
क्योंकि मेरी हड्डियाँ व्याकुल हो गई हैं।
3मेरा प्राण भी बहुत बेचैन है।
पर तू, हे यहोवा, कब तक?
4हे यहोवा लौट आ, और मेरा प्राण बचा ले;
अपनी करुणा के निमित्त मेरा उद्धार कर।
5क्योंकि मृत्यु के बाद कोई तुझे स्मरण नहीं करता;
अधोलोक#6:5 इब्रानी में “शिओल” में कौन तेरा धन्यवाद करेगा?
6मैं कराहते-कराहते थक गया हूँ;
हर रात मैं आँसुओं से अपना बिछौना तर कर देता हूँ;
आँसुओं से मेरी खाट भीगती है।
7शोक से मेरी आँखें सूज गई हैं,
और मेरे सब सतानेवालों के कारण वे धुँधला गई हैं।
8हे सब कुकर्मियो, मुझसे दूर हो जाओ;
क्योंकि यहोवा ने मेरे रोने की आवाज़ सुन ली है।
9यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है;
यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा।
10मेरे सब शत्रु लज्‍जित होंगे
और बहुत घबरा जाएँगे।
वे लौट जाएँगे और क्षण भर में लज्‍जित होंगे।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo