Logo YouVersion
Icona Cerca

प्रेरितन के काम 22

22
पौलुस कौ पिरचार
1“हे भईयाओ और बुजुर्गो, अब मेरी सुनौ, मोय अपनी सफाई में कछू कहनों है।”
2जब लोगन नें सुनी कै, जि इब्रानी भासा बोल रयौए तौ बे सब चुप हैगये। तब पौलुस ने कही कै, 3#प्रेरि 5:34–39“मैं यहुदी हूं और मेरौ जन्म किलकिया के तरतुस नगर में भयौ हतो, पर मेरौ पालन पोसन य्हांपै जा नगर में भयौए। गमलिएल कै पामन में बैठकै मोय बाप-दादन की व्‍यबस्था की अच्‍छी तरैह ते सिखाई गयीए। परमेस्‍वर के काजै बैसी अई धुन लगी भईए, जैसे आज तुम सबन में हतिए। 4#प्रेरि 8:3; 26:9–11मैने उनकूं जो ईसू की सिछा कौ मानने और वाके पीछे चलबे बारेन कूं इतनौ सतायौ कै, बे मर गये। मैने आदमी और औरतन कूं जबरन खेंच के जेल में डार दयौ। 5 खुद महा पुरोहित और तुमारे नेतन की सबरी सभा मेरी जा बात की गबाह है। बिनई ते चिठ्‌ठी लैके दमिस्‍क के भरोसौ करबे बारे भईयन के जौरे जाय रयो हतो कै, ईसू के पीछे चलबे बारे लोगन कूं बांध के येरूसलेम लै आऊं और दन्‍ड दिब्बाऊ।
पौलुस कौ मन बदलबौ
(प्रेरितन के काम 9:1–19; 26:12–18)
6“जब मैं यात्रा करते भये दमिस्‍क के जौरे पौहचौ, तब दुपहर के समै अचानक एक बड़े जौर की रोसनी आकास ते मेरे चारों ओर चमकी। 7और मैं धरती पै गिर परौ और मैने एक अबाज सुनी, ‘साऊल, हे साऊल, तू मोय चौं सताय रयेऔ?’
8“मैने जबाब दयौ के, ‘हे पिरभू, तुम को है?’
“तब उन्‍नें मोते कही, ‘मैं ईसू नासरी हूं, जाय तू सताय रयेऔ।’ 9बू रोसनी मेरे संगीन नैऊ देखी, पर मोते बात करबे बारे की अबाज कूं समझ नांय सके।
10“मैंनें कही, ‘हे पिरभू, मोय का करनों चहिंयें?’
“तौ पिरभू नें मोते कही कै, ‘उठ और दमिस्‍क कूं चलौ जा। तोय जो कछू करनोंए, बू सब कछू महीं पै बताय दयौ जाबैगौ।’ 11चौंकि बू रोसनी इतनी तेज हती कै मैं वाके मारे फिर देख नांय सकौ और मेरे संगी मेरौ हात पकरकै दमिस्‍क कूं लै गये।
12“मांपै हनन्याह नाम कौ एक आदमी मोय देखबे आयौ। बू व्‍यबस्था कूं मानबे बारौ भक्‍त हतो और मांके यहुदिन में मानों भयौ आदमी हतो। 13बू मेरे जौरे आयौ और खड़े हैकै बोलौ, ‘हे भईया साऊल, देखबे लग।’ बाई समै मैं बाय देखबे लगौ।
14“और हनन्याह ने कही, ‘हमारे बाप-दादन के परमेस्‍वर ने तू जाई के काजै ठहरायौए कै, तू वाकी इच्‍छा कूं जान सकै और बा धरमी कूं देखै और वाके मौंह ते वाके वचन सुनें। 15चौंकि तुमें सब लोगन के सामने जि गबाही देनी है कै, तुमने पिरभू कूं देखौए और सुनोंए। 16जामारै अब देर मत कर। उठ, बपतिस्मा लै, और वाकौ नाम लैके अपने पापन कूं धोय डार।’
17“येरूसलेम ते लौटबे के बाद बड़े पिराथना घर में पिराथना कर रयौ हतो, तबई मैंनें पबित्र आतमा में एक दर्सन देखौ। 18मैने पिरभू कूं देखौ और बू मोते जि कैह रयौ हतो कै, ‘जल्दी कर। येरूसलेम ते जल्दी अई चलो जा, चौंकि य्हांके लोग तेरी गबाहीऐ नांय मानिंगे।’
19“मैने कही, ‘हे पिरभू, बे जानते कै मैं तुम पै भरोसौ करबे बारेन कूं यहुदी पिराथना घरन मेंते पकरबायके जेल में डरबाबतो और कौड़ा लगबाबतो। 20#प्रेरि 7:58जब तेरे गबाह स्तिफनुस कौ खून बहायो जाय रयौ हतो, बा समै मैं म्हांपै उनके संग हतो, और मारबे बारेन के कपड़न की रखबारी कर रयौ हतो।’
21“और पिरभू ने मोते कही के, ‘मैं तोय गैर यहुदियन के बीच में भेजुंगो।’”
22सब लोग पौलुस की जा बात कूं सुनत रये हते, पर अब बे सब चिल्‍लाय उठे कै, “जाय मार देऊ। जि धरती पै जीबित रैहबे लायक नांय।”
23जब बे चिल्‍लाय रये हते, तब बे कपड़न्‍नें उछारकें हबा में धूल उड़ाय रये हते, 24तब सेनापती ने जि आग्‍या दयी के, जाय किले में भीतर लायो जाबे और जाते कौड़ा लगबायकें पूछ ताछ करी जाबे, जाते जि पतौ चलै कै जि लोग चौं चिल्‍लाय रये हैं। 25पर जब बे पौलुस कूं कोड़ा लगबायबे काजै बांध रये हते, तबई पौलुस ने मांपै खड़े सूबेदार ते पूछी, “काऊ रोमी आदमी कूं जापै कोई दोस नांय पायो गयौ हो, का बामें कोड़ा लगायबौ सही है?”
26जि सुनकें सूबेदार ने सेनापती के जौरे आयकें कही, “तू जि का कर रयौए? जि एक रोमी आदमी है।”
27जि सुनकें सेनापती ने वाके जौरे आयकें पूछबे लगौ, “का तू रोमी आदमी है?”
बानें कही, “हाँ।”
28जा बात पै सेनापती ने बाते कही, “रोमी नागरिकता पायबे काजै मोय भौत पैसा खर्च करनों परौ हतो।”
तब पौलुस ने कही कै, “मैं तौ जनम कोई रोमी हूं।”
29तब बे लोग जो बाय जांचबे काजै आये हते, बे पीछे हट गये और बू सेनापती समझ गयौ के, पौलुस एक रोमी आदमी है, तौ बू डरप गयौ कै, मैने रोमी आदमी कूं बंधबायौऐ।
यहुदी महासभा में पौलुस की पेसी
30दूसरे दिना सेनापती सही सही पतौ लगाबे की इच्‍छा ते कै यहुदी नें पौलुस पै चौं दोस लगायौ गयौए तौ वाकी बेड़ी खोल दयी, और पिरधान पुरोहित और सबरी महा सभा कूं इकठ्‌ठी हैबे की आग्‍या दयी कै सबरे दोस कौ पतौ लगामें।

Evidenzia

Copia

Confronta

Condividi

None

Vuoi avere le tue evidenziazioni salvate su tutti i tuoi dispositivi?Iscriviti o accedi

Video per प्रेरितन के काम 22