Akara Njirimara YouVersion
Akara Eji Eme Ọchịchọ

लेवी 4

4
पापबलि के लिए विधान
1यहोवाह ने मोशेह से कहा: 2“इस्राएल की प्रजा को यह आज्ञा दीजिए, ‘यदि कोई व्यक्ति अनजाने में उन कार्यों को, जो यहोवाह की व्यवस्थाओं में मना हैं, करके पापी हो जाए,
3“ ‘यदि कोई अभिषिक्त पुरोहित पाप करते हैं, जिससे कि वह प्रजा पर भी दोष ले आते हैं, तब वह उस पाप के लिए, जो उन्होंने किया है, यहोवाह के सामने एक निर्दोष बछड़े को पापबलि#4:3 पापबलि: पाप से शुद्ध करने का बलिदान. के रूप में भेंट करें! 4उस बैल को वह यहोवाह के सामने, मिलनवाले तंबू के द्वार पर, लेकर आएं, अपना हाथ उस बैल के सिर पर रखें और यहोवाह के सामने उसका वध करें. 5फिर वह अभिषिक्त पुरोहित उस बैल के रक्त में से कुछ रक्त लेकर उसे मिलनवाले तंबू में लेकर आएं, 6पुरोहित अपनी उंगली उस रक्त में डुबोकर उसमें से कुछ रक्त को सात बार यहोवाह के सामने पवित्र निवास के पर्दे के सामने छिड़कें. 7पुरोहित कुछ रक्त को सुगंधधूप वेदी के सींगों पर भी डालें, जो यहोवाह के सामने मिलनवाले तंबू में हैं. पुरोहित बैल के पूरे रक्त को होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दें, जो मिलनवाले तंबू के द्वार पर है. 8वह पापबलि के लिए प्रयोग किए जानेवाले बैल की पूरी चर्बी उससे हटा दें; वह चर्बी, जो आंतों को ढकती है, वह पूरी चर्बी, जो आंतों पर है, 9दोनों गुर्दे उस चर्बी के साथ, जो कमर पर है तथा कलेजे के ऊपर की झिल्ली, जिसे वह गुर्दों सहित अलग करेंगे. 10ठीक वैसे ही जैसे वह मेलबलि के लिए प्रयोग किए जानेवाले बैल से हटाई गई; पुरोहित होमबलि की वेदी पर इसे धुएं में भेंट करें, 11किंतु बैल की खाल और इसका सारा मांस, सिर, टांगें, आंतें तथा इस प्रक्रिया में उत्पन्‍न गंदगी, 12तथा बैल के शेष अंश को छावनी के बाहर, एक साफ़ स्थान पर, जहां राख फेंक दी जाती है, लेकर आएं. यहां वह लकड़ियों पर इसको जलाएं.
13“ ‘यदि इस्राएली प्रजा कोई विसंगत कार्य करे, जिसके विषय में सभा अनजान है, और वे उन कार्यों के कारण दोषी ठहरें, जो यहोवाह की ओर से मना हैं; 14जब सभा के सामने पाप प्रकट हो जाए, तब सभा पापबलि के लिए ढोरों में से एक बैल को मिलनवाले तंबू के सामने लेकर आएं. 15सभा के प्रधान यहोवाह के सामने अपना हाथ बैल के सिर पर रखें और वह यहोवाह के सामने बैल का वध करें. 16अभिषिक्त पुरोहित बैल के रक्त में से कुछ रक्त मिलनवाले तंबू में लेकर आएं. 17पुरोहित अपनी उंगली बैल के रक्त में डुबाकर उसमें से कुछ रक्त को सात बार यहोवाह के सामने पवित्रस्थान के पर्दे के सामने छिड़कें. 18पुरोहित कुछ रक्त को उस वेदी की सींगों पर भी डालें, जो यहोवाह के सामने मिलनवाले तंबू में है, पुरोहित बैल के सारे रक्त को होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दें, जो मिलनवाले तंबू के द्वार पर है. 19वह उस बैल से उसकी सारी चर्बी को हटाकर उस चर्बी को वेदी पर जलाएं. 20वह इस बैल के साथ भी ठीक वैसा ही करें, जैसा उन्होंने पापबलि के बैल के साथ किया था. पुरोहित प्रजा के लिए प्रायश्चित करें; और उन्हें क्षमा की जाएगी. 21फिर वह इस बैल को छावनी के बाहर लेकर आएं और इसको उसी प्रकार जलाएं, जैसे उन्होंने पहले बैल को जलाया था; यह सभा के लिए पापबलि है.
22“ ‘जब कोई प्रधान पुरुष अनजाने में पाप करते हैं, अर्थात्, वे कार्य करते हैं, जो यहोवाह अपने परमेश्वर की ओर से मना हैं, और जब उन्हें पाप-बोध होता है, 23और जो पाप उन्होंने किया है, वह प्रकट हो जाता है, तो वह अपनी बलि के लिए एक निर्दोष रोमयुक्त बकरा लेकर आएं, 24वह अपना हाथ उस बकरे के सिर पर रखें और उस स्थान पर उसको बलि कर दें, जहां वे यहोवाह के सामने होमबलि के पशु को बलि करते हैं; यह एक पापबलि है. 25फिर पुरोहित अपनी उंगली से उस पापबलि से कुछ रक्त लेकर होमबलि की वेदी की सींगों पर लगाएं और इसके बचे हुए रक्त को वह होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दें. 26वह इसकी सारी चर्बी को ठीक वैसे ही वेदी पर जला दें, जैसे उन्होंने मेलबलि को की थी. इस प्रकार पुरोहित उस प्रधान द्वारा किए गए पाप के लिए प्रायश्चित करें; और उन्हें क्षमा प्रदान कर दी जाएगी.
27“ ‘जब कोई जनसाधारण व्यक्ति अनजाने में उन कार्यों को करने के द्वारा पाप करते हैं, जो यहोवाह ने न करने की आज्ञा दी है, और इसके द्वारा वह दोषी हो जाते हैं, 28तथा उनका वह पाप, जो उनसे हो गया है उन पर प्रकट कर दिया जाता है, तो वह अपने उस पाप की बलि के लिए, जो उन्होंने किया है, एक निर्दोष बकरी लेकर आएं. 29वह अपना हाथ उस पापबलि के सिर पर रखें तथा होमबलि के स्थान पर इस पापबलि का बलिदान करें. 30फिर पुरोहित अपनी उंगली से इसके कुछ रक्त को लेकर होमबलि वेदी की सींगों पर लगाएं और इसके बचे हुए रक्त को होमबलि की वेदी के आधार पर उंडेल दें. 31फिर वह इसकी सारी चर्बी को हटा दें, ठीक जैसे मेलबलि पर से चर्बी हटाई गई थी, पुरोहित यहोवाह को सुखद-सुगंध के लिए इसे वेदी पर अग्नि में भेंट कर दें. इस प्रकार पुरोहित उनके लिए प्रायश्चित करेंगे, और उन्हें पाप क्षमा दी जाएगी.
32“ ‘किंतु यदि वह बलि स्वरूप एक मेमना पापबलि के लिए लेकर आते हैं, तो यह एक निर्दोष मादा हो. 33वह अपना हाथ उस पशु के सिर पर रखें तथा पापबलि के लिए इसकी बलि उस स्थान पर कर दें, जहां होमबलि पशु को बलि किया जाता है. 34पुरोहित इस पापबलि के कुछ रक्त में से अपनी उंगली से होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाएं और इसके बचे हुए रक्त को वह वेदी के आधार पर उंडेल दें. 35फिर वह इसकी सारी चर्बी को हटा दें, ठीक जैसे मेलबलि के मेमने से चर्बी हटाई गई थी, पुरोहित इसे यहोवाह को अन्‍नबलि के ऊपर वेदी पर अग्नि में भेंट कर दें. इस प्रकार पुरोहित उनके इस पाप के लिए उनका प्रायश्चित करेंगे और उन्हें क्षमा दे दी जाएगी.

Nke Ahọpụtara Ugbu A:

लेवी 4: HCV

Mee ka ọ bụrụ isi

Mapịa

Lee anya n'etiti ihe abụọ

Kesaa

None

Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye