Akara Njirimara YouVersion
Akara Eji Eme Ọchịchọ

लेवी 3

3
मेलबलि के लिए विधान
1“ ‘यदि उनकी बलि एक मेलबलि है और यदि वह गाय-बैलों से एक पशु की बलि करते हैं, चाहे वह नर हो अथवा मादा, तो वह निर्दोष पशु को यहोवाह के सामने भेंट करें. 2वह अपना हाथ इस बलि के सिर पर रखें और मिलनवाले तंबू के द्वार पर इसका वध करें, फिर अहरोन के पुत्र, जो पुरोहित हैं, इसका रक्त वेदी के चारों ओर छिड़क दें. 3मेलबलि के अर्पण द्वारा वह यहोवाह को अन्‍नबलि स्वरूप यह अर्पित करें; अर्थात् वह चर्बी जो आंतों को ढांपती है और वह चर्बी, जो आंतों पर लिपटी हुई है, 4दोनों गुर्दों के साथ उनकी चर्बी जो कमर पर होती है, तथा कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन्हें वह गुर्दों सहित अलग कर दें. 5फिर अहरोन के पुत्र इसे वेदी पर होमबलि के ऊपर रखकर जलाएं जो आग पर रखी हुई है. यह यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध की अन्‍नबलि है.
6“ ‘किंतु यदि यहोवाह के लिए मेलबलि के रूप में उनकी बलि भेड़-बकरियों में से है, तो वह इसमें से निर्दोष नर अथवा मादा को बलि करें. 7यदि वह व्यक्ति बलि के लिए एक मेमने को भेंट कर रहे हैं, तो वह इसे यहोवाह को इस प्रकार भेंट करें: 8वह इस बलि के सिर पर अपना हाथ रखें और मिलनवाले तंबू के सामने इसका वध करे, अहरोन के पुत्र इसके रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़क दें. 9मेलबलि की बलि से वह यहोवाह के लिए अन्‍नबलि के रूप में यह अर्पित करें: इसकी चर्बी व मोटी पूंछ को वह रीढ़ से अलग करेंगे, वह चर्बी जो आंतों को ढांपती है, वह संपूर्ण चर्बी, जो आंतों पर है, 10दोनों गुर्दे उस चर्बी के साथ जो कमर पर है तथा कलेजे के ऊपर की झिल्ली जिसे वह गुर्दों सहित अलग करेंगे. 11फिर पुरोहित इसे वेदी पर अन्‍नबलि स्वरूप जलाएं. यह यहोवाह के लिए अग्निबलि है.
12“ ‘यदि वह व्यक्ति बलि में एक बकरी भेंट कर रहे हैं, तो वह इसे यहोवाह के सामने भेंट करें, 13वह अपना हाथ इसके सिर पर रखें और मिलनवाले तंबू के सामने इसका वध करें, अहरोन के पुत्र इसके रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़क दें. 14इसमें से वह यहोवाह के लिए अन्‍नबलि के रूप में ये प्रस्तुत करें: वह चर्बी जो आंतों को ढांपती है, वह पूरी चर्बी जो आंतों पर है, 15दोनों गुर्दे उस चर्बी के साथ जो कमर पर हैं, तथा कलेजे के ऊपर की झिल्ली जिसे वह गुर्दों सहित अलग करेंगे. 16फिर पुरोहित इसे वेदी पर अन्‍नबलि स्वरूप, जलते हुए धुएं में भेंट करें; सुखद-सुगंध के लिए एक अन्‍नबलि. पूरी चर्बी यहोवाह की है.
17“ ‘यह आप लोगों की पीढ़ियों तथा आप लोगों के निवासों में एक हमेशा की विधि है, आप लोग चर्बी को और रक्त को कभी न खाएं.’ ”

Nke Ahọpụtara Ugbu A:

लेवी 3: HCV

Mee ka ọ bụrụ isi

Mapịa

Lee anya n'etiti ihe abụọ

Kesaa

None

Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye