Akara Njirimara YouVersion
Akara Eji Eme Ọchịchọ

लेवी 5

5
1“ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी पाप के गवाह हैं, जिसे उन्होंने होते हुए देखा है, अथवा उन्हें इसका अहसास है और सार्वजनिक रूप से शपथ दिए जाने के बाद भी वह इसके विषय में मौन रहते हैं, तो वह उस अपराध का भार स्वयं उठाएंगे.
2“ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी अशुद्ध वस्तु का स्पर्श करें, चाहे वह किसी अशुद्ध जंगली पशु का शव हो, अथवा किसी अन्य पालतू पशु का शव अथवा किसी ऐसे अशुद्ध जीव का शव हो जो रेंगता हो, और यदि वह इससे अनजान हैं कि वह अशुद्ध हो चुके हैं, किंतु इसके बाद उन्हें इसका अहसास हो जाता है, तो वह दोषी हो जाएंगे. 3यदि वह किसी मानव मलिनता का स्पर्श करें, चाहे वह किसी भी प्रकार की मलिनता हो और वह इससे अशुद्ध हो जाते हैं और वह इससे अनजान हैं, किंतु इसके बाद उन्हें इसका अहसास हो जाता है, तो वह दोषी हो जाएंगे. 4अथवा यदि कोई व्यक्ति बिना सोचे विचारे, भले अथवा बुरे की शपथ लेते हैं, चाहे कोई भी विषय हो, कोई व्यक्ति बिना सोचे विचारे, शपथ लेते हैं तथा यह उन्हें मालूम नहीं है, और इसके बाद यह उन पर प्रकट हो जाता है, तो इसमें से किसी एक विषय में वह दोषी हो जाएंगे. 5जब इसमें से किसी भी विषय के दोष का उन्हें अहसास होता है, और वह उस पाप को स्वीकार करें, जो उन्होंने किया है, 6तो जो पाप उन्होंने किया है, उसके लिए वह यहोवाह के सामने अपनी दोष बलि लेकर आएं. वह भेड़-बकरियों से एक मादा मेमना, अथवा एक बकरी पापबलि#5:6 पापबलि: पाप से शुद्ध करने का बलिदान. के लिए लेकर आएं कि पुरोहित उसके द्वारा उनके पाप के लिए प्रायश्चित करें.
7“ ‘किंतु यदि उनके लिए एक मेमना भेंट करना संभव नहीं है, तो जो पाप उन्होंने किया है, उसके लिए वह यहोवाह के सामने अपनी दोष बलि के लिए दो कपोत अथवा दो कबूतर के बच्‍चे लेकर आएं; एक पापबलि के लिए और दूसरा होमबलि के लिए. 8वह इसे पुरोहित के पास लाएं, वह सर्वप्रथम उसे भेंट करें, जो पापबलि के लिए निर्धारित है. वह इसका सिर इसके गर्दन के पास से मरोड़ दें, किंतु पूरी तरह अलग न करें. 9वह पापबलि का कुछ रक्त वेदी के दूसरे सिरे पर छिड़क दें, जबकि बचा हुआ रक्त वेदी के आधार पर बहा दिया जाए. यह एक पापबलि है. 10फिर वह विधि के अनुसार होमबलि के रूप में दूसरे पक्षी को तैयार करें, कि पुरोहित उसके द्वारा उनके पाप के लिए, जो उन व्यक्ति ने किया है, प्रायश्चित करें, और उनका यह पाप क्षमा कर दिया जाएगा.
11“ ‘किंतु यदि उनके लिए दो कपोत अथवा दो कबूतर के बच्‍चे भी भेंट करने के लिए पर्याप्‍त साधन नहीं हैं, तो जो पाप उन्होंने किया है, उसकी बलि के लिए वह एफ़ाह का दसवां भाग#5:11 लगभग, 1.5 किलो ग्राम महीन आटा पापबलि के लिए लेकर आएं. किंतु इस पर जैतून का तेल न लगाएं और न ही इस पर लोबान रखें, क्योंकि यह एक पापबलि है. 12वह इसे पुरोहित के पास लेकर आएं और पुरोहित इसमें से मुट्ठी भर महीन आटे को इसके स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में लेकर यहोवाह की अन्य अन्‍नबलियों के साथ वेदी पर जलाएं. यह एक पापबलि है. 13इस प्रकार पुरोहित इनमें से किसी भी पाप के लिए, जो उन व्यक्ति ने किया है, प्रायश्चित करें, और उनका यह पाप क्षमा कर दिया जाएगा. इसका शेष भाग अन्‍नबलि के समान पुरोहित का होगा.’ ”
दोष बलि
14फिर यहोवाह ने मोशेह को यह आदेश दिया: 15“यदि कोई व्यक्ति विश्वासघात करें तथा अनजाने में यहोवाह की पवित्र वस्तुओं के संदर्भ में पाप करें, तो वह अपने द्वारा किए गए विश्वासघात के लिए यहोवाह के सामने दोष बलि के रूप में भेड़-बकरियों में से एक निर्दोष मेढ़ा भेंट करें, जिसका मूल्य पवित्र निवास के शेकेल के अनुसार चांदी का एक शेकेल हो; यह दोष बलि है. 16उन्होंने जिस पवित्र वस्तु के संदर्भ में पाप किया है, उसके लिए वह नुकसान की भरपाई करें. वह इसमें इसके पांचवें भाग को जोड़कर पुरोहित को सौंप दें. पुरोहित दोष बलि के मेढ़े के साथ उनके लिए प्रायश्चित करें, और उनका यह पाप क्षमा कर दिया जाएगा.
17“यदि कोई व्यक्ति पाप करते हैं, और कोई भी वह कार्य करते हैं, जो यहोवाह की ओर से मना किया गया है, यद्यपि वह इससे अनजान हैं, तो भी वह दोषी हैं और वह अपने दंड का भार उठाएंगे. 18फिर वह दोष बलि के लिए भेड़-बकरियों में से उपयुक्त मूल्य का एक निर्दोष मेढ़ा ले आएं कि पुरोहित उन व्यक्ति द्वारा किए गए उस विश्वासघात के लिए, जो उन्होंने अनजाने में किया है, प्रायश्चित करें, और उनका यह विश्वासघात क्षमा कर दिया जाएगा. 19यह एक दोष बलि है; निःसंदेह वह यहोवाह की दृष्‍टि में दोषी थे.”

Nke Ahọpụtara Ugbu A:

लेवी 5: HCV

Mee ka ọ bụrụ isi

Mapịa

Lee anya n'etiti ihe abụọ

Kesaa

None

Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye