लेवी 2
2
अन्नबलि के लिए विधान
1“ ‘जब यहोवाह के लिए बलि के रूप में कोई अन्नबलि लेकर आएं, तो यह भेंट महीन आटे की हो. वह इस पर जैतून का तेल उण्डेलें और लोबान रखें. 2फिर वह इसे अहरोन के पुत्रों के पास, जो पुरोहित हैं, लाएं. वह उसमें से एक मुट्ठी भर महीन आटा, तेल एवं लोबान लें. पुरोहित उसको स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाएं. यह अग्निबलि यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध अन्नबलि होगी. 3अन्नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह यहोवाह के लिए अन्नबलियों का परम पवित्र भाग है.
4“ ‘यदि आप लोगों की बलि भट्टी में पकी हुई अन्नबलि हो, तो यह सबसे अच्छे आटे से बनी हो. यह जैतून के तेल में गूंधी हुई, खमीर रहित रोटी या जैतून के तेल से चुपड़ी हुई खमीर रहित पपड़ी हो. 5यदि आप लोगों की बलि तवे पर पकी हुई अन्नबलि है, तो यह तेल में गूंधे हुए खमीर रहित, महीन आटे की हो. 6आप लोग इसे टुकड़े-टुकड़े कर इस पर तेल उण्डेलें. यह एक अन्नबलि है. 7यदि आप लोगों की बलि कड़ाही में पकी हुई अन्नबलि है, तो यह जैतून के तेल में गूंधे हुए महीन आटे की हो. 8जब आप लोग यहोवाह के सामने इन वस्तुओं से बनी अन्नबलि लेकर आएं, तो यह पुरोहित के पास लाया जाए और वह इसे वेदी पर लेकर आएं. 9फिर पुरोहित इस अन्नबलि से इसका स्मरण दिलाने वाला भाग लेकर वेदी पर अग्निबलि के रूप में जलाएं. यह यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध की अन्नबलि होगी. 10अन्नबलि का बचा हुआ भाग अहरोन व उनके पुत्रों के लिए निर्धारित है; यह यहोवाह के लिए अन्नबलियों का परम पवित्र भाग है.
11“ ‘कोई भी अन्नबलि, जो आप लोग यहोवाह के सामने लेकर आएं, वह खमीर के साथ न बनाई जाए, क्योंकि आप लोग यहोवाह को न तो खमीर की और न ही मधु की अन्नबलि भेंट करें. 12आप लोग इन्हें यहोवाह के सामने पहली उपज की बलि के रूप में भेंट करें. किंतु ये वेदी पर यहोवाह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट न की जाएं. 13आप लोग अपनी सब अन्नबलियों में नमक चढ़ाएं. आप लोगों की अन्नबलि से आप लोगों के परमेश्वर की वाचा का नमक अलग न रहे, अपनी सब बलियों के साथ आप लोग नमक भेंट करें.
14“ ‘यदि आप लोग यहोवाह को पहले फल की बलि भेंट करें, तो अपनी पहले फल बलि में अन्नबलि के लिए अग्नि में भुने गए नए अन्न की बालें लेकर आएं. 15आप लोग इस पर तेल लगाएं और लोबान रखें; यह एक अन्नबलि है. 16पुरोहित इसके स्मरण के लिए निर्धारित अंश, छिलका निकाला गया अन्न, तेल और इसके सारे लोबान के साथ जलाकर अग्निबलि के रूप में यहोवाह को भेंट कर दें.
Nke Ahọpụtara Ugbu A:
लेवी 2: HCV
Mee ka ọ bụrụ isi
Mapịa
Lee anya n'etiti ihe abụọ
Kesaa
Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.