Logo Aplikasi Alkitab
Ikon Pencarian

यशुअ 4:21-23

यशुअ 4:21-23 DGV

उसने इसराईलियों से कहा, “आइंदा जब आपके बच्चे अपने अपने बाप से पूछेंगे कि इन पत्थरों का क्या मतलब है तो उन्हें बताना, ‘यह वह जगह है जहाँ इसराईली क़ौम ने ख़ुश्क ज़मीन पर दरियाए-यरदन को पार किया।’ क्योंकि रब आपके ख़ुदा ने उस वक़्त तक आपके आगे आगे दरिया का पानी ख़ुश्क कर दिया जब तक आप वहाँ से गुज़र न गए, बिलकुल उसी तरह जिस तरह बहरे-क़ुलज़ुम के साथ किया था जब हम उसमें से गुज़रे।