1
उत्पत्ति 3:6
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
जब स्त्री ने उस पेड़ के फल की ओर देखा कि वह खाने में अच्छा तथा देखने में सुंदर और बुद्धि देनेवाला है, तब उन्होंने उस पेड़ के फलों में से एक लेकर खाया. और उन्होंने यह फल अपने पति को भी दिया, जो उनके पास में ही था. उन्होंने भी उसे खाया.
Bandingkan
Telusuri उत्पत्ति 3:6
2
उत्पत्ति 3:1
यहोवाह परमेश्वर के बनाये सब जंतुओं में सांप सबसे ज्यादा चालाक था. उसने स्त्री से कहा, “क्या सच में परमेश्वर ने आपसे कहा, ‘आप इस बगीचे के किसी भी पेड़ का फल न खाएं’?”
Telusuri उत्पत्ति 3:1
3
उत्पत्ति 3:15
मैं तेरे तथा स्त्री के बीच, तेरी संतान तथा स्त्री की संतान के बीच बैर पैदा करूंगा; वह तेरे सिर को कुचलेगा, तथा तू उनकी एड़ी को डसेगा.”
Telusuri उत्पत्ति 3:15
4
उत्पत्ति 3:16
स्त्री से परमेश्वर ने कहा: “मैं तेरी गर्भावस्था के दर्द को बहुत बढ़ाऊंगा; तू दर्द के साथ संतान को जन्म देगी. यह होने पर भी तेरी इच्छा तेरे पति की ओर होगी, और पति तुझ पर अधिकार करेगा.”
Telusuri उत्पत्ति 3:16
5
उत्पत्ति 3:19
तू अपने पसीने ही की रोटी खाया करेगा और अंततः मिट्टी में मिल जाएगा क्योंकि तू मिट्टी ही है, मिट्टी से ही बने है.”
Telusuri उत्पत्ति 3:19
6
उत्पत्ति 3:17
फिर आदम से परमेश्वर ने कहा, “तूने अपनी पत्नी की बात सुनकर उस पेड़ से फल खाया, ‘जिसे खाने के लिये मैंने तुझको मना किया था,’ “इस कारण यह पृथ्वी जिस पर तू रह रहा है, श्रापित हो गई है; तू जीवन भर कड़ी मेहनत करके जीवन चलाएगा.
Telusuri उत्पत्ति 3:17
7
उत्पत्ति 3:11
यहोवाह ने कहा, “किसने आपसे कहा कि आप नंगे हैं? कहीं ऐसा तो नहीं, कि आपने उस पेड़ का फल खा लिया हो, जिसको खाने के लिए मैंने मना किया था?”
Telusuri उत्पत्ति 3:11
8
उत्पत्ति 3:24
तब उन्होंने आदम को एदेन के बगीचे से बाहर कर दिया तथा एदेन के बगीचे की निगरानी के लिए करूबों को और चारों ओर घूमनेवाली ज्वालामय तलवार को रख दिया ताकि कोई जीवन के वृक्ष को छू न सकें.
Telusuri उत्पत्ति 3:24
9
उत्पत्ति 3:20
आदम ने अपनी पत्नी को हव्वा नाम दिया, क्योंकि वही सबसे पहली माता थीं.
Telusuri उत्पत्ति 3:20