बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 82

82
न्याय के लिए विनती
आसाफ का भजन।
1परमेश्‍वर अपनी सभा में विराजमान है;
वह ईश्‍वरों#82:1 या शासकों के बीच न्याय करता है :
2“तुम कब तक अनुचित रीति से न्याय करते
और दुष्‍टों का पक्ष लेते रहोगे?
सेला।
3कंगालों और अनाथों के साथ न्याय करो,
पीड़ितों और दरिद्रों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करो।
4कंगालों और निर्धनों को बचाओ;
उन्हें दुष्‍टों के हाथों से छुड़ाओ।”
5वे न तो कुछ जानते हैं,
न कुछ समझते हैं;
वे अंधेरे में भटकते रहते हैं।
पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।
6मैंने कहा है,
“तुम ईश्‍वर#82:6 या शासक हो,
और तुम सब परमप्रधान के पुत्र हो।
7फिर भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे,
और किसी अन्य शासक के समान
तुम्हारा भी पतन होगा।”
8हे परमेश्‍वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर;
क्योंकि सब जातियाँ तेरी ही हैं।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 82: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in