बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 54

54
छुटकारे के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ दाऊद का मश्कील। जब जीपियों ने आकर शाऊल से कहा, “क्या दाऊद हमारे बीच में छिपा नहीं रहता?”
1हे परमेश्‍वर, अपने नाम के द्वारा मुझे बचा,
और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।
2हे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना सुन,
मेरे मुँह के वचनों पर कान लगा।
3क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं,
और निर्दयी मनुष्य मेरे प्राण के पीछे पड़े हैं।
वे परमेश्‍वर को अपने सम्मुख नहीं रखते। सेला।
4देखो, परमेश्‍वर मेरा सहायक है;
प्रभु मेरे प्राण का संभालनेवाला है।
5वह मेरे शत्रुओं की बुराइयों को उन्हीं पर लौटा देगा।
हे परमेश्‍वर, अपनी सच्‍चाई के कारण उनका नाश कर।
6मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा।
हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा,
क्योंकि यह भला है।
7उसने मुझे सब संकटों से छुड़ाया है,
और मेरी आँखों ने मेरे शत्रुओं की पराजय को देखा है।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 54: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in