भजन संहिता 114
114
परमेश्वर द्वारा इस्राएल का छुटकारा
1जब इस्राएल मिस्र से,
अर्थात् याकूब का घराना अन्य भाषियों के बीच से निकला,
2तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान
और इस्राएल उसका राज्य हो गया।
3समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही।
4पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे,
और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।
5हे समुद्र, तू क्यों भागा?
हे यरदन, तू उलटी क्यों बही?
6हे पहाड़ो, तुम मेढ़ों के समान क्यों उछले?
हे पहाड़ियो,
तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान क्यों उछलीं?
7हे पृथ्वी, प्रभु के सामने,
हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने काँप;
8जिसने चट्टान को जलाशय,
और चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डाला।
वर्तमान में चयनित:
भजन संहिता 114: HSB
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative