बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 113

113
दयालु परमेश्‍वर की स्तुति
1याह की स्तुति करो#113:1 इब्रानी में “हल्लिलूयाह”!
हे यहोवा के दासो, स्तुति करो;
यहोवा के नाम की स्तुति करो!
2यहोवा का नाम अब से
लेकर सर्वदा तक धन्य हो।
3उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक
यहोवा के नाम की स्तुति हो।
4यहोवा सब जातियों के ऊपर महान है,
और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।
5हमारे परमेश्‍वर यहोवा के तुल्य कौन है?
वह तो ऊँचे पर विराजमान है,
6और आकाश और पृथ्वी पर दृष्‍टि करने के लिए झुकता है।
7वह कंगाल को मिट्टी पर से,
और दरिद्र को कूड़े के ढेर से
उठाकर ऊँचा करता है,
8कि उन्हें प्रधानों के संग,
अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए।
9वह बाँझ स्‍त्री को घर में
बच्‍चों की आनंदित माता बनाता है।
याह की स्तुति करो#113:9 इब्रानी में “हल्लिलूयाह”!

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 113: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in