एज़्रा 2

2
लौट रहे निर्वासितों की सूची
1इस प्रदेश के लोग, जो बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र द्वारा बंधुआई में ले जाए गए थे और जो बंधुआई से यहूदिया और येरूशलेम, अपने-अपने नगर को लौट आए थे, वे इस प्रकार हैं 2ये वे हैं, जो ज़ेरुब्बाबेल के साथ आए थे: येशुआ, नेहेमियाह, सेराइयाह, रीलाइयाह, मोरदकय, बिलषान, मिसपार, बिगवाई, रेहुम और बाअनाह.
इस्राएली प्रजा के पुरुषों की संख्या अपने-अपने कुलों के अनुसार निम्नलिखित है:
3पारोश 2,172,
4शेपाथियाह 372,
5आराह 775,
6पाहाथ-मोआब के वंशजों में से येशुआ एवं योआब के वंशज 2,812,
7एलाम 1,254,
8ज़त्तू 945,
9ज़क्काई 760,
10बानी 642,
11बेबाइ 623,
12अजगाद 1,222,
13अदोनिकम 666,
14बिगवाई 2,056,
15आदिन 454,
16हिज़किय्याह की ओर से अतेर के वंशज 98,
17बेज़ाइ के वंशज 323,
18यारोह के वंशज 112,
19हाषूम 223,
20गिब्बर 95,
21बेथलेहेम के निवासी 123,
22नेतोपाह के निवासी 56,
23अनाथोथ के निवासी 128,
24अज़मावेथ के निवासी 42,
25किरयथ-यआरीम के कफीराह तथा बएरोथ के निवासी 743,
26रामाह तथा गेबा के निवासी 621,
27मिकमाश के निवासी 122,
28बेथेल तथा अय के निवासी 223,
29नेबो के निवासी 52,
30मकबिष के निवासी 156,
31अन्य एलाम के वंशज 1,254,
32हारिम के वंशज 320,
33लोद, हदिद तथा ओनो के वंशज 725,
34येरीख़ो के निवासी 345,
35सेनाआह के वंशज 3,630,
36पुरोहित:
येशुआ के परिवार से:
येदाइयाह के वंशज 973,
37इम्मर के वंशज 1,052,
38पशहूर के वंशज 1,247,
39हारिम के वंशज 1,017,
40लेवी:
होदवियाह के वंशजों में से कदमिएल तथा येशुआ, होदवियाह के वंशज 74,
41गायक:
आसाफ़ के वंशज 128,
42द्वारपाल:
शल्लूम, अतेर, तालमोन, अक्कूब, हतिता और शेबाई 139,
43मंदिर सेवक:
ज़ीहा, हासुफ़ा, तब्बओथ,
44केरोस, सियाहा, पदोन,
45लेबानाह, हागाबाह, अक्कूब,
46हागाब, शामलाई, हनान,
47गिद्देल, गाहर, रेआइयाह,
48रेज़िन, नेकोदा, गज्ज़ाम,
49उज्जा, पासेह, बेसाई,
50असनाह, मिऊनी, नेफिसिम,
51बकबुक, हकूफा, हरहूर,
52बाज़लुथ, मेहिदा, हरषा,
53बारकोस, सीसरा, तेमाह,
54नेज़ीयाह, हातिफा.
55शलोमोन के सेवकों के वंशज:
सोताई, हसोफेरेथ, पेरुदा,
56याला, दारकोन, गिद्देल,
57शेपाथियाह, हत्तील, पोचेरेथ-हज्ज़ेबाइम, आमि.
58मंदिर के सेवक और शलोमोन के सेवकों की कुल गिनती: 392.
59ये वे हैं, जो तेल-मेलाह, तेल-हरषा, करूब, अद्दान तथा इम्मर से आए, तथा इनके पास अपनी वंशावली के सबूत नहीं थे, कि वे इस्राएल के वंशज थे भी या नहीं:
60देलाइयाह के वंशज,
तोबियाह के वंशज तथा नेकोदा के वंशज 652
61पुरोहितों में:
होबाइयाह के वंशज,
हक्कोज़ के वंशज तथा बारज़िल्लाई, जिन्होंने गिलआदवासी बारज़िल्लाई की पुत्रियों में से एक के साथ विवाह किया था और उन्होंने उन्हीं का नाम रख लिया.
62इन्होंने अपने पुरखों के पंजीकरण की खोज की, किंतु इन्हें सच्चाई मालूम न हो सकी; तब इन्हें सांस्कृतिक रूप से अपवित्र माना गया तथा इन्हें पुरोहित जवाबदारी से दूर रखा गया. 63अधिपति ने उन्हें आदेश दिया कि वे उस समय तक अति पवित्र भोजन न खाएं, जब तक वहां कोई ऐसे पुरोहित न हों, जो उरीम तथा थुम्मिन से सलाह न ले लें.
64सारी सभा की पूरी संख्या हुई 42,360. 65इनके अलावा 7,337 दास-दासियां तथा 200 गायक-गायिकाएं भी थीं. 66उनके पास 736 घोड़े, 245 खच्चर, 67435 ऊंट तथा 6,720 गधे थे.
68कुलों के कुछ प्रधान जब येरूशलेम में यहोवाह के भवन में पहुंचे, उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार परमेश्वर के भवन को उसी नींव पर दोबारा बनाने के लिए दान दिया. 69उन्होंने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार इस काम के लिए सोने के 61,000 द्राख़मा#2:69 लगभग, 500 किलो ग्राम, चांदी के 5,000 माने#2:69 लगभग, 2,800 किलो ग्राम तथा 100 पुरोहित वस्त्र खजाने में जमा करा दिए.
70इस समय पुरोहित, लेवी, द्वारपाल, गायक, कुछ सामान्य प्रजाजन, मंदिर के सेवक, जो सभी इस्राएल वंशज ही थे, अपने-अपने नगरों में रहने लगे. पूरा इस्राएल अपने-अपने नगर में बस चुका था.

वर्तमान में चयनित:

एज़्रा 2: HCV

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in