एज़्रा 1
1
कोरेश की राजाज्ञा
1फारस के राजा कोरेश के शासन के पहले वर्ष में येरेमियाह द्वारा कही गई यहोवाह की भविष्यवाणी पूरी करने के उद्देश्य से यहोवाह ने फारस के राजा की आत्मा को उभारा. फलस्वरूप उन्होंने सभी राज्य में यह लिखित घोषणा करवा दी:
2“फारस के राजा कोरेश का आदेश यह है:
“ ‘यहोवाह ने, जो स्वर्ग के परमेश्वर हैं, मुझे सारी पृथ्वी के राज्यों पर अधिकार दिया है, उन्होंने ही मुझे येरूशलेम नगर में, जो यहूदिया प्रदेश में है, उनके लिए एक भवन बनाने के लिए चुना है. 3आप लोगों में से जो कोई यहोवाह की प्रजा में से हैं, आपके परमेश्वर आपके साथ रहें! आप यहूदिया प्रदेश के येरूशलेम को जाएं तथा यहोवाह इस्राएल के परमेश्वर के लिए इस भवन को दोबारा बनाएं. यह वही परमेश्वर हैं, जो येरूशलेम में हैं. 4किसी भी स्थान पर, परमेश्वर के किसी भी जन को, यदि वह अब तक जीवित हैं, तो उस स्थान के नागरिक चांदी, सोना, अन्य वस्तुएं, पशु एवं स्वेच्छा से भेंटे देकर येरूशलेम में परमेश्वर के भवन को बनाने के लिए उनकी सहायता करें.’ ”
5तब यहूदाह एवं बिन्यामिन के कुलों के प्रधान, पुरोहित तथा लेवी तैयार हो गए, हर एक वह, जिस किसी के हृदय को परमेश्वर ने उकसाया कि येरूशलेम में यहोवाह के भवन को दोबारा से बनाएं. 6उनके पड़ोसियों ने उन्हें चांदी, सोना, अन्य सामग्री; कीमती वस्तुएं, पशु देकर प्रोत्साहित किया तथा इनके अलावा उन्होंने इन्हें अपनी इच्छा से भेंटे भी दे दी.
7साथ ही राजा कोरेश यहोवाह के भवन की वस्तुएं भी निकाल लाए, जिन्हें नबूकदनेज्ज़र येरूशलेम से ले आए थे और अपने देवताओं के भवन में रख दिया था. 8फारस के राजा कोरेश के खजांची मिथरेदाथ के द्वारा इन बर्तनों को मंगवाया तथा यहूदिया के शासक शेशबाज्ज़र के सामने इनकी गिनती कर दी.
9इन बर्तनों की संख्या इस प्रकार थी:
सोने की चिलमचियां 30
चांदी की चिलमचियां 1,000
दूसरे कटोरे 29
10सोने की कटोरियां 30
समान चांदी की कटोरियां 410
अलग-अलग बर्तन 1,000
11सोने और चांदी के कुल बर्तनों की संख्या 5,400 थी.
शेशबाज्ज़र इन सभी को उन बंदियों के साथ बाबेल से येरूशलेम ले आए.
वर्तमान में चयनित:
एज़्रा 1: HCV
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.