- पैलो इतिहास 29
29
यहोवा परमेसुर के भवन बनाबे के लाने भेंट
1फिन राजा दाऊद ने सबरी सभा सें कओ, “मोरो मोंड़ा सुलैमान सुकमार मोंड़ा आय, और बस ओई हों यहोवा परमेसुर ने चुनो आय; काम तौ भारी आय, कायसे जौ भवन मान्स के लाने नईंयां, यहोवा परमेसुर के लाने बनहै। 2मैंने तौ अपनी ताकतभर, अपने यहोवा परमेसुर के भवन के लाने सोने की बस्तों के लाने सोना, चांदी की बस्तों के लाने चांदी, पीतल की बस्तों के लाने पीतल, लोहे की बस्तों के लाने लोहा, और लकड़िया की बस्तों के लाने लकड़िया, और सुलैमानी पथरा, और जड़बे के जोग मणि, और पच्चीकारी के काम के लाने तरहां तरहां के रंगों के पथरा, और सब तरहां की मणि और मुतको संगमरमर इक्ट्ठो करो आय। 3फिन मोरो हिया अपने यहोवा परमेसुर के भवन में लगो आय, ई कारन जो कछु मैंने पवित्तर भवन के लाने इकट्ठो करो आय, ऊसें बढ़कें मैं अपनो निजी धन भी जौन सोना चांदी के रूप में मोरे लिगां आय, अपने यहोवा परमेसुर के भवन के लाने दए देत आंव। 4मतलब तीन हजार किक्कार (लगभग एक सौ दस टन) ओपीर कौ सोना, और सात हजार किक्कार (लगभग दो सौ साठ टन) तपाई भई चांदी, जीसें कुठरियों की भीतें मढ़ी जाएं। 5और सोने की बस्तों के लाने सोना, और चांदी की बस्तों के लाने चांदी, और कारीगरों सें बनाबेवारे सब तरहां के काम के लाने मैं ऊहों देत आंव। अब कौन अपनी मरजी सें यहोवा परमेसुर के लाने अपने हों अरपित करत आय?”
6तब पितरों के घरानों के परधानों और इस्राएल के गोत्रों के हाकमों, और सहस्त्रपतियों और शतपतियों, और राजा के काम के अधिकारियों ने अपनी अपनी मरजी सें, 7यहोवा परमेसुर के भवन के काम के लाने पांच हजार किक्कार (लगभग एक सौ नब्बे टन) और दस हजार दर्कनोन (लगभग चौरासी किलोग्राम) सोना, दस हजार किक्कार (लगभग तीन सौ पछत्तर टन) चांदी, अठारह हजार किक्कार (लगभग छै सौ पछत्तर टन) पीतल, और एक लाख किक्कार (लगभग तीन हज़ार सात सौ पचास टन) लोहा दै दओ। 8जिनके लिगां मणि हते, उनोंरन ने उनहों यहोवा परमेसुर के भवन के खजाने के लाने गेर्शोनी यहीएल के हाथ में दै दओ। 9तब परजा के मान्स खुस भए, कायसे हाकमों ने खुस होके साफ हिया और अपनी अपनी मरजी सें यहोवा परमेसुर के लाने भेंट दई हती; और दाऊद राजा बिलात खुस भओ।
दाऊद कौ धन्नवाद परगट करबो
10तब दाऊद ने सबरी सभा के सामूं यहोवा परमेसुर कौ धन्नवाद करो, और दाऊद ने कई, “हे यहोवा परमेसुर! हे हमाए पिता इस्राएल के यहोवा परमेसुर! अनादिकाल सें अनन्तकाल लौ तें धन्य आय। 11हे यहोवा परमेसुर! मईमा, पराक्रम, सोभा, सक्ति और बैभव, तोरोई आय; कायसे पृथ्वी और आकास में जो कछु आय, ऊ तोरोई आय; हे यहोवा परमेसुर! राज तोरो आय, और तें सबरों के ऊपर खास और बड़ो ठैरो आय। 12धन और मईमा तोरी कोद सें मिलत आय, और तें सबरों पै राज करत आय। सक्ति और पराक्रम तोरेई हाथ में आय, सबरे मान्सन हों बढ़ाबो और ताकत देबो तोरे हाथ में आय। 13ई लाने अब हे हमाए यहोवा परमेसुर! हम तोरो धन्नवाद करत और तोरे परतापी नाओं कौ भजन करत आंय।
14मैं का आंव और मोरी परजा का आय कि हम हों ई रीत सें अपनी मरजी सें तोहों भेंट दैबे की सक्ति मिले? तोरेई सें तौ सब कछु मिलत आय, और हमने तोरे हाथ सें पाकें तोहों दओ आय। 15तोरी नजर में हम तौ अपने सब पुरखाओं जैसे पराए और परदेसी आंय; पृथ्वी पै हमाए दिना छांयरी जैसे बीते जात आंय, और हमाओ कछु ठिकानो नईंयां। 16हे हमाए यहोवा परमेसुर, ऊ जौन हमने तोरे भवन हों बनाबे और तोरे पवित्तर नाओं के लाने इकट्ठो करो आय, ऊ तोरेई हाथ सें हमें मिलो हतो, और सब तोरोई आय, 17हे हमाए यहोवा परमेसुर! मैं जानत आंव कि तें हिया हों जांचत आय और सिधाई सें खुस रैत आय; मैंने तौ सब कछु हिया की सिधाई और अपनी मरजी सें दओ आय; और अब मैंने खुसी सें देखो आय कि तोरी परजा के मान्स जौन इतै हाजर आंय, बे तोहों अपने हिया सें भेंट देत आंय। 18हे यहोवा परमेसुर! हे हमाए पुरखा अब्राहम, इसहाक और इस्राएल के यहोवा परमेसुर! अपनी परजा के हिया के बिचारों में जा बात बनाए रख और उनके हिया अपनी कोद लगाए रख। 19मोरे मोंड़ा सुलैमान कौ हिया एैसो खरो कर दे कि ऊ तोरे हुकमों, चितौनियों और बिधियों हों मानत रए और जौ सब कछु करे, और ऊ भवन हों बनाए, जीकी तईयारी मैंने करी आय।”
20तब दाऊद ने पूरी सभा सें कओ, “तुम अपने यहोवा परमेसुर का धन्नवाद करो।” तब सभा के सबरे मान्सन ने अपने अपने पितरों के यहोवा परमेसुर कौ धन्नवाद करो, और अपनी अपनी मूंड़ झुकाकें यहोवा परमेसुर और राजा हों दण्डवत करो। 21दूसरे दिना उनोंरन ने यहोवा परमेसुर के लाने बलदान करे, मतलब अर्घो समेंत एक हजार बैला, एक हजार मेंढ़े और एक हजार गाड़र के बच्चा होमबलि करके चढ़ाए, और पूरे इस्राएल के लाने बिलात से मेलबलि चढ़ाए। 22ओई दिना यहोवा परमेसुर के सामूं उनोंरन ने बड़ी खुसी सें खाओ और पिओ।
फिन उनोंरन ने दाऊद के मोंड़ा सुलैमान हों दूसरी बेर राजा ठैराकें यहोवा परमेसुर की कोद सें परधान होबे के लाने ऊकौ और याजक होबे के लाने सादोक कौ अभिसेक करो। 23तब सुलैमान अपने बाप दाऊद की जागां पै राजा होकें यहोवा परमेसुर के सिंहासन पै बिराजो और समृद्धसाली भओ, और इस्राएल ऊके अधीन भओ। 24सबरे हाकमों और सूरवीरों और राजा दाऊद के सबरे मोंड़ों ने सुलैमान राजा की अधीनता स्वीकार करी। 25यहोवा परमेसुर ने सुलैमान हों पूरे इस्राएल के देखत बिलात बढ़ाओ, और ऊहों एैसो राजकीय ऐस्वर्य दओ, जैसो ऊसें पैलां इस्राएल के कोऊ राजा कौ नें भओ हतो।
राजा दाऊद की मौत
26ई तरहां यिशै के मोंड़ा दाऊद ने पूरे इस्राएल पै राज करो। 27ऊके इस्राएल पै राज करबे कौ समय चालीस साल कौ हतो; ऊने सात साल तौ हेब्रोन में और तैंतीस साल यरूशलेम में राज करो। 28ऊ पूरो बूढ़ो होकें बड़ी उमर में धन और बैभव मनमानो भोगकें मर गओ; और ऊकौ मोंड़ा सुलैमान ऊकी जागां पै राजा भओ। 29-30सुरू सें आखिर लौ राजा दाऊद के सबरे कामों के बृतांत, और ऊके राज और पराक्रम कौ, और ऊपै और इस्राएल पै, बल्कि देस देस के सबरे राज्यों पै जो कछु बीतो, ईकौ भी बृतांत शमूएल दरशी, और नातान आगमवक्ता, और गाद दर्शी की पोथिओं में लिखो आय।
Valgt i Øjeblikket:
- पैलो इतिहास 29: BHB
Markering
Kopiér
Sammenlign
Del
Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind
New Testament books: © 2018 Central India Christian Mission.
Old Testament books: © 2018 Central India Christian Mission and Pioneer Bible Translators