- पैलो इतिहास 18

18
दाऊद की जीत के बर्णन
1ईके बाद दाऊद ने पलिश्‍तियों हों जीतकें अपने अधकार में कर लओ, और गांवों समेंत गत नगर हों पलिश्‍तियों के हाथ सें छीन लओ। 2फिन ऊने मोआबियों हों भी जीत लओ, और मोआबी दाऊद के अधीन होकें भेंट ल्‍यान लगे।
3फिन जब सोबा कौ राजा हदरेजेर फरात महानदी लौ अपनो राज स्‍थर करबे हों जा रओ हतो, तब दाऊद ने ऊहों हमात के लिगां जीत लओ। 4दाऊद ने ऊसें एक हजार रथ, सात हजार सवार, और बीस हजार सिपाई छीन लए, और दाऊद ने सबरे रथवारे घोड़ों के घुटनों के पाछें की नस कटवाईं, परन्‍त अपने एक सौ रथों के लाने घोड़े बचा लए। 5जब दमिश्‍क के अरामी, सोबा के राजा हदरेजेर की मदद करबे हों आए, तब दाऊद ने अरामियों में सें बाईस हजार मान्‍स मारे। 6तब दाऊद ने दमिश्‍क के अराम में सिपाहियों की चौकियां बैठाईं; सो अरामी दाऊद के अधीन होके भेंट ल्‍यान लगे। जितै जितै दाऊद जात, उतै उतै यहोवा परमेसुर ऊहों जय दिलात हतो। 7हदरेजेर के कर्मचारियन के लिगां सोने की जौन ढालें हतीं, उनहों दाऊद लैकें यरूशलेम हों आओ; 8और हदरेजेर के तिभत और कून नाओं नगरों सें दाऊद मुतकौ लौ पीतल ल्‍याओ; और ओई सें सुलैमान ने पीतल के हौद और खम्‍भों और पीतल के बासनों हों बनवाओ।
9जब हमात के राजा तोऊ ने सुनो कि दाऊद ने सोबा के राजा हदरेजेर की सबरी सेना हों जीत लओ आय, 10तब ऊने हदोराम नाओं अपने मोंड़ा हों दाऊद राजा के लिगां ऊकौ कुसल मंगल पूछबे और ऊहों बधाई दैबे हों पठैओ, ई लाने कि ऊने हदरेजेर सें लड़कें ऊहों जीत लओ हतो, (कायसे हदरेजेर तोऊ सें लड़ो करत हतो), और हदोराम सोने-चांदी और पीतल के सब भांत के बासन लैकें आओ। 11इनहों दाऊद राजा ने यहोवा परमेसुर के लाने पवित्तर करकें धरो, और बैसई ऊ सोने-चांदी सें भी करो जीहों सब जातियन सें, मतलब एदोमियों, मोआबियों, अम्‍मोनियों, पलिश्‍तियों और अमालेकियों सें मिलो हतो।
12फिन सरूयाह के मोंड़ा अबीशै ने नौन की तराई में अठारह हजार एदोमियों हों मार लओ। 13तब ऊने एदोम में सिपाईयन की चौकियां बैठाईं; और सबरे एदोमी दाऊद के अधीन हो गए। दाऊद जितै जितै जात हतो, उतै उतै यहोवा परमेसुर ऊहों जय दिलात हतो।
दाऊद के कर्मचारियन की नामावली
14दाऊद सबरे इस्राएलियन पै राज करत हतो, और ऊ अपनी सबरी परजा के संगै न्‍याय और धरम के काम करत हतो। 15परधान सेनापति सरूयाह कौ मोंड़ा योआब हतो, इतिहास कौ लिखबेवारो अहीलूद कौ मोंड़ा यहोशापात हतो; 16अहीतूब कौ मोंड़ा सादोक और एब्‍यातार कौ मोंड़ा अबीमेलेक याजक हते, मंत्री शबशा हतो; 17करेतियों और पलेतियों कौ परधान यहोयादा कौ मोंड़ा बनायाह हतो; और दाऊद के मोंड़ा राजा के लिगां खास अधकारी होकें रैत हते।

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind