- पैलो इतिहास 14

14
यरूशलेम में दाऊद के काम
1सोर के राजा हीराम ने दाऊद के लिगां दूत पठैय, और ऊहों भवन बनाबे हों देवदार की लकड़िया और राजमिस्‍त्री और बढ़ई पठैय। 2तब दाऊद हों पक्‍कौ हो गओ कि यहोवा परमेसुर ने ऊहों इस्राएल कौ राजा पक्‍कौ करो आय कायसे ऊकी परजा इस्राएल के लाने ऊकौ राज बिलात बढ़ गओ हतो।
3यरूशलेम में दाऊद ने और बईयरों सें ब्‍याव कर लओ, और उनसें और मोंड़ा-मोंड़ी पैदा भए। 4ऊके जौन बच्‍चा यरूशलेम में पैदा भए, उनके नाओं जे आंय: शम्‍मू, शोबाब, नातान, सुलैमान; 5यिभार, एलीशू, एलपेलेत; 6नोगह, नेपेग, यापी, एलीशामा, 7बेल्‍यादा और एलीपेलेत।
पलिश्‍तियों पै दाऊद की जीत
8जब पलिश्‍तियों ने सुनो कि पूरे इस्राएल कौ राजा होबे के लाने दाऊद कौ अभिसेक भओ, तब सबरे पलिश्‍तियों ने दाऊद की खोज में चढ़ाई करी; जौ सुनकें दाऊद उनकौ सामना करबे हों कड़ गओ। 9पलिश्‍ती आए और रपाईम नाओं की तराई में धावा बोलो। 10तब दाऊद ने यहोवा परमेसुर सें पूंछो, “का मैं पलिश्‍तियों पै चढ़ाई करों? और का तें उनहों मोरे हाथ में कर दैहै?” यहोवा परमेसुर ने ऊसें कई, “चढ़ाई कर, कायसे मैं उनहों तोरे हाथ में कर दैहों।” 11ई लाने जब बे बालपरासीम हों आए, तब दाऊद ने उनहों उतईं मार लओ, तब दाऊद ने कई, “यहोवा परमेसुर मोरे द्वारा मोरे बैरियन पै पानूं की धारा के जैसो टूट पड़ो आय।” ई कारन ऊ जागां कौ नाओं बालपरासीम रखो गओ। 12उतै बे अपने देवताओं हों छोड़ गए, और दाऊद के हुकम सें बे आगी लगाकें बार दए गए।
13फिन दूसरी बेर पलिश्‍तियों ने ओई तराई पै धाबा बोलो। 14तब दाऊद ने यहोवा परमेसुर सें पूंछो, और यहोवा परमेसुर ने ऊसें कई, “उनकौ पीछा नें कर; उनसें मुड़कें तूत के पेड़ों के सामूं सें उन पै छापा मार। 15और जब तूत के पेड़ों की टुनई पै सें सेना के चलबे जैसी आहट तोए सुनाई दे, तब जौ जानकें युद्ध करबे हों कड़ियो कि यहोवा परमेसुर पलिश्‍तियों की सेना हों मारबे के लाने तोरे आंगू जा रओ आय।” 16यहोवा परमेसुर के ई हुकम के अनसार दाऊद ने करो, और इस्राएलियन ने पलिश्‍तियों की सेना हों गिबोन सें लैकें गेजेर लौ मार लओ। 17तब दाऊद कौ नाओं सबरे देसों में फैल गओ, और यहोवा परमेसुर ने सबरी जातियन के हिया में ऊकौ डर भर दओ।

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind