मत्तियाह 5:29-30
मत्तियाह 5:29-30 HCV
यदि आपकी दायीं आंख आपके लड़खड़ाने का कारण बनती है तो उसे निकाल फेंकिये. आपके सारे शरीर को नर्क में झोंक दिया जाए इससे तो उत्तम यह है कि आपके शरीर का एक ही अंग नाश हो. यदि आपका दायां हाथ आपको विनाश के गड्ढे में गिराने के लिए उत्तरदायी है तो उसे काटकर फेंक दीजिए. आपके सारे शरीर को नरक में झोंक दिया जाए इससे तो उत्तम यह है कि आपके शरीर का एक ही अंग नाश हो.


