1
उत्पत्ति 37:5
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
फिर यूसुफ ने एक स्वप्न देखा, और जब उसने अपने भाइयों को यह सुनाया तो वे उससे और भी अधिक बैर रखने लगे।
Compara
Explorar उत्पत्ति 37:5
2
उत्पत्ति 37:3
इस्राएल अपने सब पुत्रों से अधिक यूसुफ से प्रेम करता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था। उसने उसके लिए एक रंगबिरंगा अंगरखा बनवाया था।
Explorar उत्पत्ति 37:3
3
उत्पत्ति 37:4
जब उसके भाइयों ने देखा कि उनका पिता सब भाइयों से अधिक उससे प्रेम करता है तो वे उससे बैर रखने लगे और उससे ठीक से बात भी नहीं करते थे।
Explorar उत्पत्ति 37:4
4
उत्पत्ति 37:9
फिर उसने एक और स्वप्न देखा, और उसे अपने भाइयों को सुनाया, “सुनो, मैंने एक और स्वप्न देखा है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा और ग्यारह तारे मुझे दंडवत् कर रहे हैं।”
Explorar उत्पत्ति 37:9
5
उत्पत्ति 37:11
उसके भाई उससे ईर्ष्या करते थे, परंतु उसके पिता ने उसकी बात को मन में रखा।
Explorar उत्पत्ति 37:11
6
उत्पत्ति 37:6-7
उसने उनसे कहा, “जो स्वप्न मैंने देखा है, वह सुनो : हम लोग खेत में पूले बाँध रहे थे कि मेरा पूला उठकर सीधा खड़ा हो गया। तब तुम्हारे पूलों ने मेरे पूले के चारों ओर एकत्र होकर उसे दंडवत् किया।”
Explorar उत्पत्ति 37:6-7
7
उत्पत्ति 37:20
आओ, हम उसे मारकर किसी गड्ढे में फेंक दें; हम कह देंगे कि कोई हिंसक पशु उसे खा गया है। तब हम देखेंगे कि उसके स्वप्नों का क्या होगा।”
Explorar उत्पत्ति 37:20
8
उत्पत्ति 37:28
जब मिद्यानी व्यापारी वहाँ से निकले, तो यूसुफ के भाइयों ने उसे उस गड्ढे से खींचकर बाहर निकाला, और चाँदी के बीस टुकड़ों में इश्माएलियों के हाथ बेच दिया। तब वे यूसुफ को मिस्र ले गए।
Explorar उत्पत्ति 37:28
9
उत्पत्ति 37:19
तब वे आपस में कहने लगे, “देखो, वह स्वप्नदर्शी आ रहा है।
Explorar उत्पत्ति 37:19
10
उत्पत्ति 37:18
जब वह दूर ही था तो उन्होंने उसे अपनी ओर आते देखा, और उसके निकट आने से पहले ही उन्होंने उसे मार डालने का षड्यंत्र रचा।
Explorar उत्पत्ति 37:18
11
उत्पत्ति 37:22
फिर रूबेन ने उनसे कहा, “लहू मत बहाओ, उसे जंगल के इस गड्ढे में फेंक दो, पर उस पर हाथ मत उठाओ।” वह उसे उनके हाथ से छुड़ाकर फिर से उसके पिता के पास पहुँचाना चाहता था।
Explorar उत्पत्ति 37:22