अब्राम नै सदोम नगर के राजा तै कह्या, “परमप्रधान परमेसवर यहोवा, जो अकास अर धरती का माल्लिक सै, उसकी मै या कसम खाऊँ सूं, के जो कुछ तेरा सै उस म्ह तै ना तो मै एक सूत, अर ना जूत्ती का बन्धन, ना कोए और चीज ल्यूँगा; ताके तू इसा ना कहण पावै, के अब्राम मेरै ए कारण धनी होया।