वहां एक ऐसी स्त्री थी, जिसे एक अशुद्ध आत्मा ने अठारह वर्ष से अपंग किया हुआ था, जिसके कारण उसका शरीर झुककर कुबड़ी हो गई थी, और उसके लिए सीधा खड़ा होना असंभव हो गया था. जब प्रभु येशु की दृष्टि उस पर पड़ी, उन्होंने उसे अपने पास बुलाया और उससे कहा, “हे नारी, तुम अपने इस रोग से मुक्त हो गई हो,”