1
मत्ती 18:20
किताब-ए मुक़द्दस
DGV
क्योंकि जहाँ भी दो या तीन अफ़राद मेरे नाम में जमा हो जाएँ वहाँ मैं उनके दरमियान हूँगा।”
Параўнаць
Даследуйце मत्ती 18:20
2
मत्ती 18:19
मैं तुमको यह भी बताता हूँ कि अगर तुममें से दो शख़्स किसी बात को माँगने पर मुत्तफ़िक़ हो जाएँ तो मेरा आसमानी बाप तुमको बख़्शेगा।
Даследуйце मत्ती 18:19
3
मत्ती 18:2-3
जवाब में ईसा ने एक छोटे बच्चे को बुलाकर उनके दरमियान खड़ा किया और कहा, “मैं तुमको सच बताता हूँ अगर तुम बदलकर छोटे बच्चों की मानिंद न बनो तो तुम कभी आसमान की बादशाही में दाख़िल नहीं होगे।
Даследуйце मत्ती 18:2-3
4
मत्ती 18:4
इसलिए जो भी अपने आपको इस बच्चे की तरह छोटा बनाएगा वह आसमान में सबसे बड़ा होगा।
Даследуйце मत्ती 18:4
5
मत्ती 18:5
और जो भी मेरे नाम में इस जैसे छोटे बच्चे को क़बूल करे वह मुझे क़बूल करता है।
Даследуйце मत्ती 18:5
6
मत्ती 18:18
मैं तुमको सच बताता हूँ कि जो कुछ भी तुम ज़मीन पर बान्धोगे आसमान पर भी बँधेगा, और जो कुछ ज़मीन पर खोलोगे आसमान पर भी खुलेगा।
Даследуйце मत्ती 18:18
7
मत्ती 18:35
मेरा आसमानी बाप तुममें से हर एक के साथ भी ऐसा ही करेगा अगर तुमने अपने भाई को पूरे दिल से मुआफ़ न किया।”
Даследуйце मत्ती 18:35
8
मत्ती 18:6
लेकिन जो कोई इन छोटों में से किसी को गुनाह करने पर उकसाए उसके लिए बेहतर है कि उसके गले में बड़ी चक्की का पाट बाँधकर उसे समुंदर की गहराइयों में डुबो दिया जाए।
Даследуйце मत्ती 18:6
9
मत्ती 18:12
तुम्हारा क्या ख़याल है? अगर किसी आदमी की 100 भेड़ें हों और एक भटककर गुम हो जाए तो वह क्या करेगा? क्या वह बाक़ी 99 भेड़ें पहाड़ी इलाक़े में छोड़कर भटकी हुई भेड़ को ढूँडने नहीं जाएगा?
Даследуйце मत्ती 18:12