मत्ती 28
28
यीशु का पुनरुत्थान
(मरकुस 16:1–10; लूका 24:1–12; यूह 20:1–10)
1सब्त के दिन के बाद सप्ताह के पहले दिन पौ फटते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र को देखने आईं।#मत्ती 27:56; लूका 8:2 2और देखो, एक बड़ा भूकम्प हुआ, क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से उतरा और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया। 3उसका रूप बिजली का सा और उसका वस्त्र पाले के समान उज्ज्वल था।#यूह 20:12 4उसके भय से पहरुए काँप उठे, और मृतक समान हो गए। 5स्वर्गदूत ने स्त्रियों से कहा, “मत डरो#मत्ती 14:27 , मैं जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रूस पर चढ़ाया गया था ढूँढ़ती हो। 6वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है। आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु पड़ा था, 7और शीघ्र जाकर उसके चेलों से कहो कि वह मृतकों में से जी उठा है, और वह तुमसे पहले गलील को जाता है, वहाँ उसका दर्शन पाओगे! देखो, मैं ने तुम से कह दिया।”
8वे भय और बड़े आनन्द के साथ कब्र से शीघ्र लौटकर उसके चेलों को समाचार देने के लिए दौड़ गईं। 9तब यीशु उन्हें मिला।#यूह 20:14–18 और कहा, “सलाम”। उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दण्डवत् किया। 10तब यीशु ने उनसे कहा, “मत डरो; मेरे भाइयों#मत्ती 12:50; मरकुस 3:34; यूह 20:17; रोम 8:29; इब्रा 2:11–13,17 से जाकर कहो कि गलील को चले जाएँ, वहाँ मुझे देखेंगे।”
पहरुओं की सूचना
11वे जा ही रही थीं कि पहरुओं में से कुछ ने नगर में आकर पूरा हाल प्रधान याजकों से कह सुनाया। 12तब उन्होंने पुरनियों के साथ इकट्ठे होकर सम्मति की और सिपाहियों को बहुत चाँदी देकर कहा, 13“यह कहना कि रात को जब हम सो रहे थे, तो उसके चेले आकर उसे चुरा ले गए।#मत्ती 27:64 14और यदि यह बात हाकिम के कान तक पहुँचेगी, तो हम उसे समझा लेंगे और तुम्हें जोखिम से बचा लेंगे।” 15अत: उन्होंने रुपए लेकर जैसा सिखाए गए थे, वैसा ही किया। यह बात आज तक यहूदियों में प्रचलित है।
यीशु का दिखाई देना और अन्तिम आज्ञा
(मरकुस 16:14–18; लूका 24:36–49; यूह 20:19–23; प्रेरि 1:6–8)
16ग्यारह चेले गलील में उस पहाड़ पर गए, जिसे यीशु ने उन्हें बताया था।#मत्ती 26:32; 28:7,10; मरकुस 14:28 17उन्होंने उसके दर्शन पाकर उसे प्रणाम किया, पर किसी किसी को सन्देह हुआ। 18यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।#दानि 7:13,14; यूह 3:35; इफि 1:20–22; फिलि 2:9,10 19इसलिये तुम जाओ, सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ#यशा 49:6 ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो#प्रेरि 1:8; रोम 6:3,4; गला 3:27; कुलु 2:12 , 20और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ :#यूह 14:26; प्रेरि 2:42 और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदा तुम्हारे संग हूँ।#व्य 31:6; 1 राजा 8:57; मत्ती 18:20; प्रेरि 18:10”
المحددات الحالية:
मत्ती 28: HINOVBSI
تمييز النص
نسخ
قارن
شارك
هل تريد حفظ أبرز أعمالك على جميع أجهزتك؟ قم بالتسجيل أو تسجيل الدخول
Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible
Copyright © 2012 by The Bible Society of India
Used by permission. All rights reserved worldwide.