मरक़ुस 4
4
बीज बोने वाले की तम्सील
1हुज़ूर ईसा फिर झील के किनारे तालीम देने लगे और लोगों का ऐसा हुजूम इकट्-ठा हो गया। हुज़ूर ईसा झील के किनारे कश्ती पर जा बैठे, और सारा हुजूम ख़ुश्की पर झील के किनारे पर ही खड़ा रहा। 2तब वह उन्हें तम्सीलों के ज़रीये बहुत सी बातें सिखाने लगे, और अपनी तालीम देते हुए आप ने फ़रमाया: 3“सुनो! एक बीज बोने वाला बीज बोने निकला। 4बोते वक़्त कुछ बीज, राह के किनारे, गिरे और परिन्दों ने आकर उन्हें चुग लिया। 5कुछ पथरीली ज़मीन पर गिरे जहां मिट्टी कम थी। चूंके मिट्टी गहरी न थी, वह जल्द ही उग आये। 6लेकिन जब सूरज निकला, तो जल गये और जड़ न पकड़ने के बाइस सूख गये। 7कुछ बीज कांटेदार झाड़ियों में गिरे, और झाड़ियों ने उन्हें दबा लिया। 8मगर कुछ बीज अच्छी ज़मीन पर गिरे। और उग कर बढ़े और बढ़कर फल लाये, कोई तीस गुना, कोई साठ गुना, और कोई सौ गुना।”
9हुज़ूर ईसा ने कहा, “जिस के पास सुनने के कान हों वह सुन ले।”
10जब वह तन्हाई में थे, हुज़ूर ईसा के बारह शागिर्दों और दूसरे साथियों ने आप से उन तम्सीलों के बारे में पूछा। 11आप ने उन से फ़रमाया, “तुम्हें तो ख़ुदा की बादशाही के राज़ों को समझने की क़ाबिलीयत दी गई है। लेकिन बाहर वालों के लिये सारी बातें तम्सीलों में बयान की जाती हैं, 12लिहाज़ा,
“ ‘वह देखते हुए भी, कुछ नहीं देखते;
और सुनते हुए भी कभी कुछ नहीं समझते;
ऐसा न हो के वह तौबा करें और गुनाहों की मुआफ़ी हासिल कर लें!’#4:12 यसा 6:9, 10”
13फिर हुज़ूर ईसा ने इन से कहा, “अगर तुम ये तम्सील नहीं समझे तो बाक़ी सब तम्सीलें? कैसे समझोगे? 14बोने वाला ख़ुदा के कलाम का बीज बोता है। 15कुछ लोग जिन्हें कलाम सुनाया जाता है राह के किनारे वाले हैं। जूंही ही कलाम का बीज बोया जाता है, शैतान आता है और उन के दिलों से वह कलाम निकाल ले जाता है। 16इसी तरह, पथरीली जगहों पर बोए हुए बीजों की तरह हैं, वह ख़ुदा के कलाम को सुनते ही ख़ुशी के साथ उसे क़बूल कर लेते हैं। 17मगर वह कलाम उन में जड़ नहीं पकड़ पाता, चुनांचे वह कुछ दिनों तक ही क़ाइम रहते हैं। और जब उन पर इस कलाम की वजह से मुसीबत या ईज़ा बरपा होती है तो वह फ़ौरन गिर जाते हैं। 18और दिगर, झाड़ियों में गिरने वाले बीज से मुराद वह लोग हैं, जो कलाम को सुनते तो हैं; 19लेकिन इस दुनिया की फ़िक्रें, दौलत का फ़रेब और दूसरी चीज़ों का लालच आड़े आकर इस कलाम को दबा देता है, और वह बेनतीजा हो जाता है। 20जो लोग, इस अच्छी ज़मीन की तरह हैं जहां बीज बोया जाता है, वह कलाम को सुनते हैं, क़बूल करते हैं, और फल लाते हैं, बाज़ तीस गुना, बाज़ साठ गुना, और बाज़ सौ गुना।”
चिराग़ की तम्सील
21हुज़ूर ईसा ने उन से कहा, “क्या तुम चिराग़ को इसलिये जलाते हो के उसे टोकरे या चारपाई के नीचे रखा जाये? क्या इसलिये नहीं जलाते के उसे चिराग़दान पर रखा जाये? 22क्यूंके अगर कोई चीज़ छुपी हुई है, तो इसलिये के ज़ाहिर की जाये और जो कुछ ढका हुआ है तो इसलिये के उस का पर्दा फ़ाश किया जायेगा। 23जिस के पास सुनने के कान हों, वह सुन ले।”
24फिर आप ने उन से फ़रमाया, “तुम क्या सुनते हो उस के बारे में ग़ौर करो, जिस पैमाने से तुम नापते हो, तुम्हें भी उसी नाप से नापा जायेगा बल्के कुछ ज़्यादा ही। 25क्यूंके जिस के पास है उसे और भी दिया जायेगा और उस के पास इफ़रात से होगा लेकिन जिस के पास नहीं है, उस से वह भी जो उस के पास है, ले लिया जायेगा।”
बढ़ते हुए बीज की तम्सील
26आप ने ये भी फ़रमाया, “ख़ुदा की बादशाही उस आदमी की मानिन्द है जो ज़मीन में बीज डालता है। 27रात और दिन चाहे, वह सोए या जागता रहे, बीज उग कर आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ते रहते हैं और उसे मालूम भी नहीं पड़ता, वह कैसे उगते और बढ़ते हैं। 28ज़मीन ख़ुद ब ख़ुद फल लाती है पहले पत्ती निकलती है, फिर बालें पैदा होती हैं और फिर उन में दाने भर जाते हैं। 29जिस वक़्त अनाज पक चुका होता है, तो वह फ़ौरन दरांती ले आता है क्यूंके फ़सल काटने का वक़्त आ पहुंचा।”
सरसों के बीज की तम्सील
30फिर आप ने फ़रमाया, “हम ख़ुदा की बादशाही को किस चीज़ की मानिन्द कहें, या किस तम्सील के ज़रीये से बयान करें? 31वह राई के दाने की तरह है, जो ज़मीन में बोए जाने वाले बीजों में सब से छोटा होता है। 32मगर बोए जाने के बाद उगता है, तो पौदों में सब से बड़ा हो जाता है, और इस की शाख़ें, इस क़दर बढ़ जाती हैं के हवा के परिन्दे उस के साये में बसेरा कर सकते हैं।”
33इसी क़िस्म की कई तम्सीलों, के ज़रीये लोगों से उन की समझ के मुताबिक़ कलाम किया करते थे। 34और बग़ैर तम्सील के आप उन्हें कुछ न कहते थे, लेकिन जब हुज़ूर ईसा के शागिर्द तन्हा होते, तो वह उन्हें तम्सीलों के मानी समझा दिया करते थे।
हुज़ूर ईसा का तूफ़ान को पुरसुकून करना
35उसी दिन जब शाम हुई, आप ने अपने शागिर्दों से फ़रमाया, “झील के उस पार चलें।” 36चुनांचे वह हुजूम को रुख़्सत कर के, और आप को जिस हाल में वह थे, कश्ती में अपने साथ ले कर, रवाना हुए। कुछ और कश्तियां भी उन के साथ थीं। 37अचानक आंधी आई, और पानी की लहरें कश्ती से बुरी तरह टकराने लगीं, और इस में पानी भरने लगा। 38हुज़ूर ईसा कश्ती के पिछले हिस्सा में एक तकिया लगा कर आराम फ़रमा रहे थे। शागिर्दों ने आप को जगाया और कहा, “उस्ताद मुहतरम, हम तो डूबे जा रहे हैं। आप को हमारी कोई पर्वा नहीं है?”
39वह जाग उठे, हुज़ूर ईसा ने हवा को हुक्म दिया और लहरों से डांटा, “ख़ामोश रह थम जा!” हवा थम गई और बड़ा अमन हो गया।
40हुज़ूर ईसा ने शागिर्दों से कहा, “तुम इस क़दर ख़ौफ़ज़दा क्यूं रहते हो? ईमान क्यूं नहीं रखते?”
41मगर वह हद से ज़्यादा डर गये और एक दूसरे से कहने लगे, “ये कौन है के हवा और लहरें भी इन का हुक्म मानते हैं!”
Àwon tá yàn lọ́wọ́lọ́wọ́ báyìí:
मरक़ुस 4: UCVD
Ìsàmì-sí
Daako
Ṣe Àfiwé
Pín
Ṣé o fẹ́ fi àwọn ohun pàtàkì pamọ́ sórí gbogbo àwọn ẹ̀rọ rẹ? Wọlé pẹ̀lú àkántì tuntun tàbí wọlé pẹ̀lú àkántì tí tẹ́lẹ̀
उर्दू हमअस्र तरजुमा™ नया अह्दनामा
हक़ इशाअत © 1999, 2005, 2022 Biblica, Inc.
की इजाज़त से इस्तिमाल किया जाता है। दुनिया भर में तमाम हक़ महफ़ूज़।
Urdu Contemporary Version™ New Testament (Devanagari Edition)
Copyright © 1999, 2005, 2022 by Biblica, Inc.
Used with permission. All rights reserved worldwide.