1
योहन 5:24
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
“मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जो मेरा वचन सुनता और मेरे भेजनेवाले में विश्वास करता है, अनंत काल का जीवन उसी का है; उसे दोषी नहीं ठहराया जाता, परंतु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है.
Porównaj
Przeglądaj योहन 5:24
2
योहन 5:6
येशु ने उसे वहां पड़े हुए देख और यह मालूम होने पर कि वह वहां बहुत समय से पड़ा हुआ है, उसके पास जाकर पूछा, “क्या तुम स्वस्थ होना चाहते हो?”
Przeglądaj योहन 5:6
3
योहन 5:39-40
तुम शास्त्रों का मनन इस विश्वास में करते हो कि उनमें अनंत काल का जीवन बसा है. ये सभी शास्त्र मेरे ही विषय में गवाही देते हैं. यह सब होने पर भी जीवन पाने के लिए तुम मेरे पास आना नहीं चाहते.
Przeglądaj योहन 5:39-40
4
योहन 5:8-9
येशु ने उससे कहा, “उठो, अपना बिछौना उठाओ और चलने फिरने लगो.” तुरंत वह व्यक्ति स्वस्थ हो गया और अपना बिछौना उठाकर चला गया. वह शब्बाथ का दिन था.
Przeglądaj योहन 5:8-9
5
योहन 5:19
येशु ने कहा: “मैं तुम पर एक अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं; पुत्र स्वयं कुछ नहीं कर सकता. वह वही कर सकता है, जो वह पिता को करते हुए देखता है क्योंकि जो कुछ पिता करते हैं, पुत्र भी वही करता है.
Przeglądaj योहन 5:19