लूका 3:4-6
लूका 3:4-6 HSB
जैसा यशायाह भविष्यवक्ता के वचनों की पुस्तक में लिखा है : एक आवाज़ जंगल में पुकार रही है, “प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसके पथ सीधे करो। प्रत्येक घाटी भरी जाएगी और प्रत्येक पहाड़ और टीला नीचा किया जाएगा, और जो टेढ़े हैं उन्हें सीधा तथा जो ऊबड़-खाबड़ हैं उन्हें समतल मार्ग बनाया जाएगा; और सब प्राणी परमेश्वर के उद्धार को देखेंगे।”




