Bijbel App logo
Zoek icoon

दानिएल 12

12
अंत का समय
1“उस समय मिखाएल, महान राजकुमार का उदय होंगे, जो आपके लोगों की रक्षा करते हैं. तब ऐसी विपत्ति का समय होगा, जैसे जनसमूहों के उत्पन्‍न होने से लेकर अब तक न कभी हुआ, न होगा. पर उस समय आपके लोगों में से हर वह व्यक्ति बचाए जाएंगे, जिनका नाम पुस्तक में लिखा हुआ पाया जाएगा. 2मरे हुए लोगों के समूह जो भूमि में दफनाए गए हैं, वे जी उठेंगे: कुछ तो अनंत जीवन के लिये, तथा अन्य लज्जा और अनंत अपमान के लिये. 3जो बुद्धिमान हैं, वे आकाश की ज्योति के समान चमकेंगे, और जो बहुतों को धर्मीपन की ओर ले जाते हैं, वे तारों के समान सर्वदा चमकते रहेंगे. 4परंतु हे दानिएल, आप अंत समय के आते तक इस पुस्तक की बातों पर मुहर लगाकर इसे बंद रखिए. बहुत से लोग ज्ञान बढ़ाने के लिये इधर-उधर जाएंगे.”
5तब मुझ, दानिएल ने देखा कि वहां दो और व्यक्ति खड़े थे, एक नदी के इस किनारे पर और एक नदी के उस किनारे पर. 6उनमें से एक ने मलमल कपड़े पहने उन व्यक्ति से कहा, जो नदी के पानी के ऊपर थे, “इसके पहले कि ये अचंभित करनेवाली बातें पूरी हों, और कितना समय लगेगा?”
7वह व्यक्ति जो मलमल के कपड़े पहने हुए थे और नदी के पानी के ऊपर थे, उन्होंने अपना दहिना हाथ और अपना बायां हाथ आकाश की ओर उठाया और मैंने सुना कि वह सदा जीवित रहनेवाले की शपथ खाकर यह कह रहे थे, “यह एक समय, समयों और आधे समय#12:7 आधे समय अर्थात्, एक साल, दो साल और आधा साल. के लिये होगा. जब आखिर में पवित्र लोगों की शक्ति खत्म कर दी जाएगी, तब ये सारी बातें पूरी हो जाएंगी.”
8मैंने ये बातें सुनी, पर न समझा. इसलिये मैंने पूछा, “हे मेरे प्रभु, इन सब बातों का परिणाम क्या होगा?”
9उन्होंने उत्तर दिया, “हे दानिएल, आप जाइए, क्योंकि अंत समय आने तक के लिए इन बातों पर मुहर लगाकर इन्हें बंद कर दिया गया है. 10बहुत से लोग शुद्ध, दाग रहित और स्वच्छ किए जाएंगे; किंतु वे जो दुष्ट हैं, वे दुष्टता ही करते रहेंगे. दुष्टों में से कोई भी ये बातें न समझेंगे, परंतु जो बुद्धिमान हैं, वे समझेंगे.
11“जब से प्रतिदिन की होमबलि बंद कर दिया जाएगा और उजाड़नेवाली घृणित वस्तु स्थापित की जाएगी, तब से 1,290 दिनों का समय होगा. 12धन्य हैं वह व्यक्ति, जो इंतजार करते हैं और 1,335 दिनों के अंत तक पहुंचते हैं.
13“जहां तक आपका संबंध है, आप अंत के आने तक जाइए. आप विश्राम करेंगे, और उन दिनों के अंत में, आप अपना निर्धारित उत्तराधिकार पाने के लिए खड़े होंगे.”

Markering

Kopiëren

Vergelijk

Delen

None

Wil je jouw markerkingen op al je apparaten opslaan? Meld je aan of log in