1
मत्तियाह 12:36-37
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
आप लोगों पर मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं: हर एक व्यक्ति न्याय-दिवस पर अपने निराधार शब्दों का हिसाब देंगे; क्योंकि अपने शब्दों के द्वारा ही आप लोग निर्दोष या दंडित घोषित किए जाएंगे.”
Vergelijk
Ontdek मत्तियाह 12:36-37
2
मत्तियाह 12:34
अरे आप लोग, जो विषैले सांप की संतान हैं! भला आप लोगों के बुरे होने पर आप लोगों के मुख से अच्छी बातें कैसे निकल सकती हैं? क्योंकि मुख से वही मुखरित होता है जो हृदय में भरा होता है.
Ontdek मत्तियाह 12:34
3
मत्तियाह 12:35
भले व्यक्ति स्वयं में भरे हुए उत्तम भंडार में से उत्तम ही निकालते हैं तथा बुरे व्यक्ति स्वयं में भरे हुए बुरे भंडार में से बुरा.
Ontdek मत्तियाह 12:35
4
मत्तियाह 12:31
इसलिये आप लोगों से मेरा कहना यही है: लोगों द्वारा किया गया कोई भी पाप, कोई भी परमेश्वर-निंदा क्षमा के योग्य है किंतु पवित्र आत्मा की निंदा क्षमा नहीं की जाएगी.
Ontdek मत्तियाह 12:31
5
मत्तियाह 12:33
“यदि पेड़ अच्छा है तो फल भी अच्छा ही होगा और यदि पेड़ अच्छा नहीं है तो उसका फल भी अच्छा नहीं होगा. पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है.
Ontdek मत्तियाह 12:33