1
उत्पत्ति 22:14
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
अब्राहाम ने उस जगह का नाम “यहोवाह यिरेह” रखा अर्थात् यहोवाह उपाय करने वाले. इसलिये आज भी यह कहा जाता है, “यहोवाह के पहाड़ पर उपाय किया जाएगा.”
Vergelijk
Ontdek उत्पत्ति 22:14
2
उत्पत्ति 22:2
परमेश्वर ने कहा, “अपने एकलौते पुत्र यित्सहाक को, जो आपको प्रिय हैं, साथ लेकर मोरियाह देश को जाइए. वहां उन्हें एक पर्वत पर, जिसे मैं बताऊंगा, होमबलि करके चढ़ाइए.”
Ontdek उत्पत्ति 22:2
3
उत्पत्ति 22:12
यहोवाह ने कहा, “उन लड़के पर हाथ मत उठाइए; उन्हें कुछ मत कीजिए. अब मुझे यह मालूम हो चुका है कि आप परमेश्वर का भय मानते हैं, क्योंकि आप मेरे लिये अपने एकलौते पुत्र तक को बलिदान करने के लिये तैयार हो गए.”
Ontdek उत्पत्ति 22:12
4
उत्पत्ति 22:8
अब्राहाम ने जवाब दिया, “हे मेरे पुत्र, परमेश्वर खुद होमबलि के लिये मेमने का इंतजाम करेंगे.” और वे दोनों एक साथ आगे बढ़ गये.
Ontdek उत्पत्ति 22:8
5
उत्पत्ति 22:17-18
तो मैं निश्चित रूप से आपको आशीष दूंगा और आपके वंश को आकाश के तारे और समुद्र किनारे के बालू के कण के समान अनगिनत करूंगा. आपके वंशज अपने शत्रुओं के शहरों को अपने अधिकार में ले लेंगे, और आपके वंश के ज़रिये पृथ्वी की सारी जातियां आशीष पाएंगी, क्योंकि आपने मेरी बात को माना है.”
Ontdek उत्पत्ति 22:17-18
6
उत्पत्ति 22:1
कुछ समय के बाद, परमेश्वर ने अब्राहाम की परीक्षा ली. परमेश्वर ने उनसे कहा, “हे अब्राहाम!” उन्होंने उत्तर दिया, “हे प्रभु! मैं यहां हूं.”
Ontdek उत्पत्ति 22:1
7
उत्पत्ति 22:11
पर स्वर्ग से यहोवाह के दूत ने उन्हें पुकारकर कहा, “हे अब्राहाम! हे अब्राहाम!” अब्राहाम ने कहा, “हे प्रभु! मैं यहां हूं.”
Ontdek उत्पत्ति 22:11
8
उत्पत्ति 22:15-16
फिर स्वर्ग से यहोवाह के दूत ने दूसरी बार अब्राहाम को पुकारकर कहा, “यहोवाह अपनी ही शपथ खाकर कहते हैं, क्योंकि आपने यह किया है और अपने एकलौते पुत्र तक को बलिदान करने के लिये तैयार हो गये
Ontdek उत्पत्ति 22:15-16
9
उत्पत्ति 22:9
जब वे उस स्थल पर पहुंचे, जिसे परमेश्वर ने उन्हें बताया था, तब वहां अब्राहाम ने एक वेदी बनाई और उस पर लकड़ियां रखीं. उन्होंने अपने पुत्र यित्सहाक को बांधकर उन्हें उन लकड़ियों के ऊपर वेदी पर लिटा दिया.
Ontdek उत्पत्ति 22:9