निर्गमन 24

24
वाचा की पुष्टि
1फिर यहोवाह ने मोशेह से कहा, “आप और अहरोन, नादाब, अबीहू और इस्राएल के सत्तर प्रधान यहोवाह के पास ऊपर आकर दूर से यहोवाह को दंडवत करें. 2केवल मोशेह ही यहोवाह के पास जायेंगे और कोई नहीं. अन्य लोगों में से कोई भी पास नहीं आएं, अन्य कोई जन उनके साथ ऊपर न आएं.”
3मोशेह नीचे उतर आए तथा जब उन्होंने लोगों को यहोवाह द्वारा कही सब बातें बताईं तब सबने एक साथ कहा कि, “यहोवाह की कही सब बातों के अनुसार ही हम करेंगे.” 4तब मोशेह ने यहोवाह की कही सब बातों को लिख लिया.
मोशेह ने सुबह जल्दी उठकर पर्वत के नीचे एक वेदी बनाई, और इस्राएल के बारह गोत्रों के अनुसार बारह खंभे भी खड़े किए. 5उन्होंने इस्राएलियों में से जवानों को भेजा और उन्होंने यहोवाह के लिए होमबलि तथा मेलबलि चढ़ाई. 6मोशेह ने आधा रक्त बर्तन में रखा और आधा वेदी पर छिड़क दिया. 7फिर मोशेह ने वाचा की किताब लेकर सबको पढ़कर सुनाया. उसे सुनकर लोगों ने कहा “हम यहोवाह की सब बात मानेंगे और उनके साथ चलेंगे!”
8तब मोशेह ने रक्त लेकर लोगों पर छिड़का और कहा, “इन सभी वचनों के अनुसार यह उस वाचा का रक्त है, जो आप लोगों के साथ यहोवाह ने बांधी है.”
9फिर मोशेह, अहरोन, नादाब तथा अबीहू और इस्राएल के सत्तर प्रधानों को साथ लेकर ऊपर गए. 10वहां उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर का दर्शन किया. उनके पांव के नीचे आकाश के जैसा साफ़ नीलमणि था. 11परमेश्वर ने इस्राएल के उन अगुवों पर अपना हाथ नहीं बढ़ाया; उन्होंने परमेश्वर को देखा और खाया पिया.
12यहोवाह ने मोशेह से कहा, “आप यहां पर्वत के ऊपर मेरे पास आईये, और मैं आपको मेरे नियम लिखी हुई पट्टियां दूंगा, उन्हें लेकर आप इन सबको सिखाएं.”
13तब मोशेह यहोशू को साथ लेकर परमेश्वर के पर्वत पर गए. 14किंतु मोशेह ने प्रधानों से कहा, “आप लोग हमारे वापस आने तक यहीं रहें. अहरोन तथा हूर यहां आप लोगों के साथ हैं. यदि कोई विवाद हो तो उन्हें बताइए.”
15यह कहकर मोशेह पर्वत पर चले गए और बादल ने पर्वत को ढक दिया. 16सीनायी पर्वत पर यहोवाह का प्रकाश छा गया. छः दिन तक बादल उस पर्वत को ढके रहा. सातवें दिन यहोवाह ने बादलों के बीच से मोशेह को बुलाया. 17इस्राएलियों को यहोवाह का प्रकाश, पर्वत पर भस्म करनेवाली आग के समान दिख रहा था. 18मोशेह पर्वत पर बादलों के बीच से होते हुए चढ़ गए और चालीस दिन और चालीस रात वहां रहे.

നിലവിൽ തിരഞ്ഞെടുത്തിരിക്കുന്നു:

निर्गमन 24: HCV

ഹൈലൈറ്റ് ചെയ്യുക

പകർത്തുക

താരതമ്യം

പങ്ക് വെക്കു

None

നിങ്ങളുടെ എല്ലാ ഉപകരണങ്ങളിലും ഹൈലൈറ്റുകൾ സംരക്ഷിക്കാൻ ആഗ്രഹിക്കുന്നുണ്ടോ? സൈൻ അപ്പ് ചെയ്യുക അല്ലെങ്കിൽ സൈൻ ഇൻ ചെയ്യുക

निर्गमन 24 - നുള്ള വീഡിയോ