निर्गमन 25
25
पवित्र निवासस्थान के लिए अर्पित अनुदान
1फिर यहोवाह ने मोशेह से कहा, 2“इस्राएलियों से कहिए कि वे मेरे लिए भेंट लाएं. और आप यह भेंट उन्हीं से लें जो अपनी इच्छा से देंगे.
3“ये हैं भेंटें जिन्हें आप उनसे प्राप्त करेंगे:
“सोना, चांदी, कांसे;
4नीले, बैंगनी तथा लाल सूक्ष्म मलमल;
बकरे के रोम;
5मेमने की रंगी हुई लाल खाल, सूंस की खाल,
बबूल की लकड़ी,
6दीपक के लिए तेल;
अभिषेक का जैतून का तेल एवं सुगंधधूप के लिए सुगंध द्रव्य;
7एफ़ोद तथा सीनाबंद में जड़ने के लिए सुलेमानी पत्थर तथा अन्य रत्न,
8“और मेरे लिए एक पवित्र निवास बनाएं. ताकि मैं उनके बीच रहूं. 9पवित्र निवासस्थान के लिये जैसा मैं आपको बताऊं वैसा ही सामान लें और उसी तरीके से बनाएं.
वाचा का संदूक
10“उन्हीं बबूल की लकड़ी से एक संदूक बनाएं, जिसकी लंबाई ढाई हाथ, और चौड़ाई और ऊंचाई डेढ़ डेढ़ हाथ की हों#25:10 लगभग, लंबाई 110 सेंटीमीटर तथा चौड़ाई और ऊंचाई 70 सेंटीमीटर.. 11और संदूक के अंदर और बाहर शुद्ध सोने से मढ़ें, और संदूक के ऊपर चारों तरफ़ सोने की किनारी लगाएं. 12इसके चारों पायों पर लगाने के लिए सोने के चार कड़े बनाएं; सोने के कड़ों को चारों कोनों पर लगाएं—दो कड़े एक तरफ़ और दो कड़े दूसरी तरफ़ हों. 13फिर बबूल की लकड़ी से डंडे बनवाएं, उस पर भी सोना लगाएं. 14डंडों को संदूक के दोनों तरफ़ के कड़ों में डालें ताकि उसे उठाया जा सके. 15डंडे को संदूक की कड़ों में से न हटाएं. 16मैं आपको साक्षी पट्टियां दूंगा, उन्हें उस संदूक में रखें.
17“शुद्ध सोने से करुणासन#25:17 करुणासन संदूक का ढकना जिसे मूल भाषा में प्रायश्चित का ढकना; अर्थात्, पापों को ढांपने का स्थान, कहलाता था. बनाएं, जिसकी लंबाई ढाई हाथ, और चौड़ाई डेढ़ हाथ#25:17 लगभग, लंबाई 110 सेंटीमीटर और चौड़ाई 70 सेंटीमीटर. की हो. 18सोने के पत्रों से दो करूबों को बनाकर करुणासन के दोनों ओर लगाएं. 19एक करूब एक तरफ़ तथा दूसरा करूब दूसरी तरफ़ लगाएं. ये करूब करुणासन के साथ ऐसे जुड़े हों, मानो यह एक ही हो. 20करूबों के पंख ऊपर से ऐसे खुले हों जिससे करुणासन उनसे ढका रह सके और वे एक दूसरे के आमने-सामने तथा उनके मुंह करुणासन की ओर झुके हुए हों. 21करुणासन को संदूक के ऊपर लगाएं और करार की पट्टियां जो मैं आपको दूंगा उन्हें संदूक के अंदर रखें. 22और करुणासन के ऊपर जो दो करूब हैं, मैं उनके मध्य से आपसे मिलूंगा और इस्राएलियों के लिए जितनी आज्ञाएं मैं आपको दूंगा उन्हें संदूक के अंदर रखें.
रोटी की मेज़
23“आप बबूल की लकड़ी से एक मेज़ बनाएं जिसकी लंबाई दो हाथ, चौड़ाई एक हाथ, और ऊंचाई डेढ़ हाथ की#25:23 लगभग, लंबाई 90 सेंटीमीटर, चौड़ाई 45 सेंटीमीटर और ऊंचाई 70 सेंटीमीटर. होगी. 24मेज़ पर पूरा शुद्ध सोना लगाएं मेज़ की किनारी भी सोने की बनाएं. 25मेज़ के चारों ओर सोने की चार अंगुल#25:25 लगभग, 7.5 सेंटीमीटर चौड़ी पट्टी लगाएं और चारों तरफ़ से इस पट्टी को सोने से मढ़ें. 26मेज़ के लिए सोने के चार कड़े बनाएं और मेज़ के चारों पैरों के ऊपर के कोनों पर इन सोने के कड़ों को लगाएं. 27कड़े पट्टी के पास लगाएं ताकि मेज़ उठाने के लिये डंडे इन कड़ों में डाले जा सकें. 28डंडे बबूल की लकड़ी से बनाकर उस पर सोना चढ़ाएं. डंडे के सहारे से ही मेज़ को उठाया जाए. 29आप धूप के लिए थालियों, तवों, कटोरियों तथा सुराहियां, चम्मच सब शुद्ध सोने से बनवाएं. 30मेज़ पर मेरे सामने भेंट की रोटी हमेशा रखें.
स्वर्ण दीपदान
31“फिर शुद्ध सोने का एक दीपस्तंभ बनाएं. उसके आधार तथा उसके डंडे को बनाएं, और उसमें फूलों के समान प्याले बनाएं. प्यालों के साथ कलियां और खिले हुए पुष्प हों. ये सभी चीज़ें सोना पीटकर एक ही इकाई में परस्पर जुड़ी हुई हों. 32दीये किनारों से छः डालियां निकलें, तीन एक तरफ़ और तीन दूसरी तरफ़ रखें. 33हर डाली में बादाम के फूल जैसी तीन कलियां और एक गांठ हों, और एक फूल दीये से बाहर निकली हुई, सारी छः डालियों को इसी आकार से बनाना. 34दीये की डंडी में चार फूल बनाएं, जिसमें बादाम के फूल के समान कलियां तथा पंखुड़ियां बनाएं. 35दीये से निकलने वाली पहली जोड़ी डालियों के नीचे एक कली होगी, दूसरी जोड़ी डालियों के नीचे दूसरी कली होगी, और तीसरी जोड़ी डालियों के नीचे तीसरी कली होगी—कुल मिलाकर छः डालियां होंगी. 36कलियां, शाखाएं और दीप का स्तंभ शुद्ध सोने को पीटकर बनाए गए हों.
37“फिर सात दीये बनाएं और सातों दीयों को जलाए रखें ताकि वे रोशनी दे सकें. 38चिमटियां तथा इन्हें रखने के बर्तन भी शुद्ध सोने के हों. 39ये पूरा सामान लगभग एक तालन्त#25:39 लगभग, 34 किलो ग्राम शुद्ध सोने से बना हो. 40सावधानी से इन सभी चीज़ों को बिलकुल वैसा ही बनाएं जैसा आपको पर्वत पर दिखाया गया था.”
നിലവിൽ തിരഞ്ഞെടുത്തിരിക്കുന്നു:
निर्गमन 25: HCV
ഹൈലൈറ്റ് ചെയ്യുക
പകർത്തുക
താരതമ്യം
പങ്ക് വെക്കു
നിങ്ങളുടെ എല്ലാ ഉപകരണങ്ങളിലും ഹൈലൈറ്റുകൾ സംരക്ഷിക്കാൻ ആഗ്രഹിക്കുന്നുണ്ടോ? സൈൻ അപ്പ് ചെയ്യുക അല്ലെങ്കിൽ സൈൻ ഇൻ ചെയ്യുക
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.