भजन संहिता 92
92
परमेश्वर का प्रेम और उसकी विश्वासयोग्यता
भजन। विश्राम के दिन का गीत।
1-2यहोवा का धन्यवाद करना भला है;
हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना भला है।
3भोर को तेरी करुणा
और रात को तेरी सच्चाई का
प्रचार दस तारवाले वाद्यों,
सारंगी और वीणा पर
संगीत बजाते हुए करना भला है।
4क्योंकि हे यहोवा,
तूने मुझे अपने कार्यों से आनंदित किया है;
मैं तेरे हाथों के कार्यों
के कारण जय जयकार करूँगा।
5हे यहोवा, तेरे कार्य कितने महान हैं!
तेरे विचार बहुत गहरे हैं!
6पशु समान मनुष्य इसे नहीं जानता,
और मूर्ख इसे नहीं समझता :
7चाहे दुष्ट घास के समान फूले-फलें,
और सब अनर्थकारी समृद्ध हो जाएँ,
फिर भी वे सर्वदा के लिए
नष्ट हो जाएँगे;
8परंतु हे यहोवा, तू सदा ऊँचे पर विराजमान रहेगा।
9क्योंकि हे यहोवा, तेरे शत्रु,
हाँ तेरे शत्रु नष्ट होंगे;
सब अनर्थकारी तितर-बितर हो जाएँगे।
10परंतु तूने मेरा सींग जंगली साँड़ के सींग के समान ऊँचा किया है;
तूने मुझ पर ताज़ा तेल उँडेला है।
11मेरी आँखों ने मेरे शत्रुओं को पराजित होते देखा,
और मेरे कानों ने
उन कुकर्मियों के विनाश को सुना
जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए थे।
12धर्मी लोग खजूर के वृक्ष के समान फूले-फलेंगे,
और लबानोन के देवदार के समान बढ़ते रहेंगे।
13वे यहोवा के भवन में रोपे गए हैं;
वे हमारे परमेश्वर के आँगनों में फूले-फलेंगे।
14बूढ़े हो जाने पर भी वे फलते रहेंगे;
वे स्वस्थ और लहलहाते रहेंगे,
15ताकि यह प्रकट हो कि यहोवा सच्चा है;
वह मेरी चट्टान है,
और उसमें कुछ भी कुटिलता नहीं है।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 92: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative