भजन संहिता 64
64
दुष्ट लोगों से सुरक्षा
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1हे परमेश्वर, जब मैं तेरी दुहाई दूँ
तो मेरी पुकार सुन;
शत्रु के आतंक से मेरी रक्षा कर।
2कुकर्मियों के षड्यंत्र से, और अनर्थकारियों के
उपद्रव से मुझे छिपा ले।
3उन्होंने अपनी जीभ को तलवार के समान तेज़ किया है।
उन्होंने अपने कड़वे वचन का तीर चढ़ाया है,
4कि छिपकर उसे निर्दोष पर चलाएँ;
वे अचानक उस पर तीर चला देते हैं,
और डरते भी नहीं।
5वे बुरी योजना बनाकर स्वयं को प्रोत्साहित करते हैं,
वे छिपकर जाल बिछाने की बात करते हैं;
वे कहते हैं, “हमें कौन देखेगा?”
6वे कुटिलता की युक्ति रचते हैं, और कहते हैं,
“हमने बहुत सोच समझकर षड्यंत्र रचा है।”
मनुष्य का मन और हृदय तो अथाह है।
7परंतु परमेश्वर उन पर तीर चलाएगा;
वे अचानक घायल हो जाएँगे।
8वे अपनी ही जीभ के कारण ठोकर खाएँगे;
जितने उन्हें देखेंगे, वे भाग जाएँगे#64:8 अक्षरशः सिर हिलाएँगे।
9तब सब लोग डर जाएँगे और परमेश्वर के कार्य का वर्णन करेंगे,
और जो कुछ उसने किया है उस पर ध्यान देंगे।
10धर्मी जन यहोवा के कारण आनंदित होकर उसकी शरण लेगा,
और सब सीधे मनवाले उसकी स्तुति करेंगे।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 64: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative