भजन संहिता 56
56
सुरक्षा के लिए परमेश्वर से प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। योनात#56:0 अर्थात् दूर देश की मूक कबूतरी-एलम-रखोकीम राग पर दाऊद का मिक्ताम। जब पलिश्तियों ने उसे गत नगर में पकड़ा था।
1हे परमेश्वर, मुझ पर अनुग्रह कर,
क्योंकि मनुष्य मुझे कुचलता है,
और वह दिन भर लड़कर मुझे सताता है।
2मेरे शत्रु दिन भर मुझे कुचलते रहते हैं,
सचमुच जो अहंकार से भरकर मुझसे लड़ते हैं वे बहुत हैं।
3जब मुझे डर लगेगा,
तो मैं अपना भरोसा तुझ पर रखूँगा।
4मैंने उसी परमेश्वर पर भरोसा रखा है,
जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ;
मैं न डरूँगा। मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?
5वे दिन भर मेरे वचन को तोड़ते-मरोड़ते रहते हैं।
उनके सारे विचार मेरी हानि के लिए ही होते हैं।
6वे सब इकट्ठा होते हैं
और छिपकर बैठते हैं;
जब वे मेरे प्राणों की ताक में बैठते हैं
तो मेरे कदमों की टोह लेते हैं।
7क्या वे बुराई करके भी बच जाएँगे?
हे परमेश्वर, अपने क्रोध से देश-देश के लोगों को गिरा दे!
8तूने मेरे भटकते फिरने का हिसाब रखा है।
मेरे आँसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले;
क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है?
9जिस दिन मैं पुकारूँगा,
उसी दिन मेरे शत्रु पीठ दिखाकर भाग जाएँगे;
मैं यह जानता हूँ कि परमेश्वर मेरी ओर है।
10वह परमेश्वर है जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ;
वह यहोवा है जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ।
11परमेश्वर पर ही मैंने भरोसा रखा है;
मैं न डरूँगा। मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?
12हे परमेश्वर, जो मन्नतें मैंने तेरे सामने मानी हैं
उनसे मैं बंधा हुआ हूँ।
मैं तुझे धन्यवाद का बलिदान चढ़ाऊँगा,
13क्योंकि तूने मेरे प्राण को मृत्यु से छुड़ाया है,
और मेरे पैरों को ठोकर खाने से बचाया है
कि मैं परमेश्वर के सम्मुख जीवितों के प्रकाश में चलूँ।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 56: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative